फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Cyber Cell News: Cyber cell got 54 mobiles and 11.18 lakh missing from accounts in deoria

देवरिया: साइबर सेल को मिली बड़ी सफलता, 54 मोबाइल और खातों से गायब 11.18 लाख दिलवाए

Fri, 24 Sep 2021 04:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Sep 2021 04:57 PM IST
सार

गुमशुदा मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में साइबर सेल को इसके निस्तारण का निर्देश दिया गया था। टीम के विशेषज्ञों ने 54 आवेदकर्ताओं के गुमशुदा मोबाइल जिनकी कीमत लगभगत सात लाख रुपये है, को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बरामद किया।

विज्ञापन
Deoria Cyber Cell News: Cyber cell got 54 mobiles and 11.18 lakh missing from accounts in deoria
देवरिया: गायब मोबाइल पाने के बाद खुशी का इजहार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जनपद की साइबर सेल पुलिस टीम ने सितंबर माह में बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को टीम ने 54 गायब मोबाइल बरामद किए और विभिन्न खातों से ऑनलाइन फ्राड कर निकाले गए 11.18 लाख रुपये की रकम सबंधित व्यक्ति के खाते में वापस लौटाए। छह से दस माह बाद अपने गायब मोबाइल पाने वालों के चेहरे खिल गए। एसपी ने साइबर सेल के कार्यों की तारीफ करते हुए टीम को थानेवार स्कूल-कॉलेजों में जाकर साइबर क्राइम के प्रति छात्रों एवं अन्य लोगों को जागरुक करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में शुक्रवार को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने साइबर सेल की ओर से किए गए, इस खुलासे के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुमशुदा मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में साइबर सेल को इसके निस्तारण का निर्देश दिया गया था। टीम के विशेषज्ञों ने 54 आवेदकर्ताओं के गुमशुदा मोबाइल जिनकी कीमत लगभगत सात लाख रुपये है, को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बरामद किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को संबंधित आवेदकर्ताओं को बुलाकर उन्हें उनके हाथ में मोबाइल सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही सभी से एड्रायड मोबाइल फोन से का सुरक्षा तकनीकों के साथ प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि साइबर सेल के प्रभारी अश्वनी राय, मुकेश कुमार मिश्र, शिवमंगल यादव, प्रद्युम्न जायसवाल, दीपक सोनी व प्रिया की टीम ने मिले प्रार्थना पत्रों के आधार पर जिले के कुल 21 लोगों के खाते से ऑनलाइन खरीदारी या अंगूठे की क्लोनिंग कर निकाले गए 11 लाख, 18 हजार 935 रुपये की रकम पीड़ितों के खाते में पुनः लौटवाने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया साइबर सेल के पास भी करीब ढाई हजार केस लंबित हैं, इनका भी जल्द निस्तारण किया जाएगा। देवरिया में जालसाजों के कई गिरोह कार्य कर रहे हैं। नए-नए तरीके अपनाकर ये लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। लोगों को इनसे सावधान रहने की जरुरत है। इस दौरान एएसपी राजेश सोनकर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed