{"_id":"5f75b8f58978d03c362a3d80","slug":"current-landed-in-x-ray-machine-narrowly-escaped-x-ray-technician-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: एक्सरे मशीन में उतरा करंट, बाल-बाल बचे एक्सरे टेक्नीशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: एक्सरे मशीन में उतरा करंट, बाल-बाल बचे एक्सरे टेक्नीशियन
Thu, 01 Oct 2020 04:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Oct 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सप्ताह पूर्व हुई लगातार बारिश से लार सीएचसी के एक्सरे वाले कमरे में जल भराव होने से एक्सरे लैब बंद था।
विज्ञापन
एक्सरे कराने आए मरीजों और तीमारदारों को डॉक्टर निजी एक्सरे कराने की सलाह देते थे। बृहस्पतिवार को मरीजों के साथ आए नाराज तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा एक्सरे लैब खोलने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
दबाव बढ़ता देख एक्सरे मशीन चालू करने पहुंचे एक्सरे टेक्नीशियन करंट की चपेट में आ गए। संयोग ठीक रहा कि वह बच गए। यह देख मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। एक सप्ताह पूर्व हुई लगातार बारिश से सीएचसी सहित एक्सरे लैब के कमरे में जल जमाव हो गया। इसके वजह से एक्सरे लैब को बंद कर दिया गया। अस्पताल आए मरीजों को एक्सरे के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि डॉक्टर अस्पताल गेट पर निजी एक्सरे कराने की सलाह दे रहे हैं। नतीजा मरीजों की आर्थिक परेशानी बढ़ जा रही है। बृहस्पतिवार को एक्सरे कराने पहुंचे मरीजों के साथ तीमारदारों ने एक्सरे लैब खोलने का दबाव बनाने लगे।
तीमारदारों का गुस्सा देख टेक्नीशियन राघवेंद्र सिंह एक्सरे मशीन चालू करने चले गए। जैसे ही मशीन चालू किए मशीन में करंट प्रवाहित हो गया। संयोग ठीक रहा की वह बाल-बाल बच गए। आनन-फानन में बिजली काटकर मशीन को बंद किया गया।