{"_id":"6a9f29cd11c9a78ff1062cfb","slug":"cunning-accused-arrested-for-molesting-a-woman-by-posing-as-a-search-officer-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1443302-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तलाशी अधिकारी बनकर महिला से छेड़खानी का शातिर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तलाशी अधिकारी बनकर महिला से छेड़खानी का शातिर आरोपी गिरफ्तार
Tue, 08 Sep 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर पुलिस ने खुद को तलाशी अधिकारी बताकर महिला से छेड़छाड़ और लूट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 6,600 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर निवासी विक्की बांसफोर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर करीब एक बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बौलिया रेलवे कॉलोनी तिराहे के पास से पकड़ा गया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह मूलरूप से अंबेडकरनगर की रहने वाली है और वर्तमान में संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र में रहती है। वह किसी काम से शाहपुर आई थी। आरोप है कि विक्की ने उसका पीछा किया और खुद को तलाशी अधिकारी बताकर जांच के बहाने उसके साथ छेड़खानी की। महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके दो मंगलसूत्र छीन लिए और पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। शाहपुर थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ कैंट, गोरखनाथ और शाहपुर थानों में पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।