फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CTVS surgeries will now be performed at BRD; treatments ranging from bypass surgery to the repair of heart defects will be available.

Gorakhpur News: बीआरडी में अब होगी सीटीवीएस सर्जरी बाईपास से दिल के छेद तक का होगा इलाज

Sun, 06 Sep 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
CTVS surgeries will now be performed at BRD; treatments ranging from bypass surgery to the repair of heart defects will be available.

विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब दिल और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों की सर्जरी की सुविधा मिलने जा रही है।
मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग शुरू कर दिया गया है। विभाग में डॉक्टर की तैनाती हो चुकी है और ओपीडी भी शुरू हो गई है। सीटीवीएस विभाग में हृदय और छाती से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों की सर्जरी की जा सकेगी। इसमें सबसे प्रमुख बाईपास सर्जरी है। इसके अलावा जन्मजात या अन्य कारणों से दिल में बने छेद को सर्जरी के जरिये बंद करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। फेफड़े के पास गांठ समेत छाती से जुड़ी अन्य समस्याओं के मरीजों को भी ऑपरेशन की सुविधा मिल सकेगी।
विभाग में ओपीडी शुरू होने के बाद मरीजों की जांच और बीमारी का आकलन किया जा रहा है। सर्जरी शुरू करने के लिए जरूरी संसाधन और मानव संसाधन जुटाने की प्रक्रिया भी चल रही है। इसके तहत सीटीवीएस सर्जरी से जुड़े तकनीशियनों की भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सीटीवीएस सेवा शुरू होना सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे हृदय व छाती की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।थ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed