फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CTET Exam canceled due to server crash in Gorakhpur

सीटीईटी: सर्वर क्रैश होने की वजह से निरस्त हुई परीक्षा, 17 और 21 जनवरी को होगी दोबारा

Sat, 08 Jan 2022 08:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Jan 2022 08:46 PM IST
सार

16 दिसंबर को दूसरी पाली और 17 दिसंबर के दोनों पालियों की परीक्षाएं निरस्त हुई थीं। गोरखपुर जिले के नौ केंद्रों पर 20 दिसंबर से ऑनलाइन परीक्षा चल रही है। 12 जनवरी को समापन होना है।

 

विज्ञापन
CTET Exam canceled due to server crash in Gorakhpur
सीटीईटी की परीक्षा रद्द होने के बाद परेशान अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से ऑनलाइन मोड में आयोजित केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन जिले के नौ केंद्रों पर जारी है। 12 जनवरी को परीक्षाओं का समापन होगा। साथ ही सीबीएसई ने सर्वर क्रैश होने की वजह से 16 जनवरी को दूसरी पाली और 17 जनवरी के दोनों पालियों की निरस्त परीक्षाओं के नए कार्यक्रम का समय निर्धारित कर दिया है। इस संबंध में बोर्ड का आदेश वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन


सीटीईटी के सिटी कोआर्डिनेटर और आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल त्रिपाठी ने आदेश के मुताबिक 16 दिसंबर को दूसरी पाली की निरस्त परीक्षा 17 जनवरी और 17 दिसंबर को निरस्त दोनों पालियों की परीक्षा 21 जनवरी को होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीटीईटी में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी समय का विशेष ध्यान रखें। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले उम्मीदवारों के लिए हाल को खोला जाएगा। परीक्षा हाल में प्रवेश करते समय अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र का पर्यवेक्षकों द्वारा सत्यापित किया जाएगा। रफ कार्य के लिए अभ्यर्थियों को शीट परीक्षा हॉल में दी जाएगी। कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए परीक्षा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थी को मास्क, हैंड सैनिटाइजर के बिना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आईऑन डिजिटल जोन नौसड़, सूर्योदय ऑनलाइन, वीएस ऑनलाइन सेंटर, नेता जी सुभाष चंद्र बोस ऑनलाइन एग्जामिनेशन, आयुष ऑनलाइन सेंटर, पार्वती डिजिटल जोन, गोल्डन फ्यूचर प्वाइंट और पार्वती ऑनलाइन सेंटर ।

498 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

गोरखपुर। जिले के नौ केंद्रों पर शनिवार को आयोजित सीटीईटी से 498 अभ्यर्थियों ने किनारा कर लिया है। दोनों पालियों में आयोजित परीक्षा के लिए 2956 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 2458 अभ्यर्थी शामिल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed