फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CT scan started in Medical College, patients will be admitted in Ward-14 soon

Gorakhpur News: मेडिकल काॅलेज में सीटी स्कैन शुरू, वार्ड-14 में जल्दी भर्ती होंगे मरीज

Mon, 11 Sep 2023 11:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 11 Sep 2023 11:13 AM IST
सार

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार राय का कहना है सीटी स्कैन मशीन बन गई है। इसके अलावा वार्ड नंबर 14 में चल रहा मरम्मत कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही इसमें मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
CT scan started in Medical College, patients will be admitted in Ward-14 soon
BRD - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीआरडी मेडिकल काॅलेज की सीटी स्कैन मशीन ठीक हो गई है। करीब तीन सप्ताह से यह मशीन चूहे के तार कुतरने की वजह से खराब पड़ी थी। अब मरीजों को जांच की सुविधा मिलने लगी है। इसके अलावा बीते जुलाई में आग लगने से खराब हुए वार्ड नंबर-14 की रंगाई-पुताई का काम पूरा हो गया है। जल्द ही इसमें मरीजों को भर्ती करने का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में हर दिन करीब 3500 मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें से 100 से अधिक मरीजों को सीटी स्कैन के लिए भेजा जाता है। करीब तीन सप्ताह पहले मशीन के तार को चूहों ने कुतर दिया था। इस वजह से मरीजों की जांच नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन


 

इससे मरीज बाहर से महंगे दामों पर जांच कराने के लिए मजबूर थे। अब यह मशीन ठीक हो गई है। मरीजों की जांच भी होने लगी है। इससे ओपीडी के अलावा वार्डों में भर्ती मरीजों को भी सहूलियत मिली है। रेडियाेलॉजी विभाग में सोमवार से शनिवार तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक सीटी स्कैन होता है।

इसके अलावा आग लगने से खराब हुए मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर-14 की रंगाई-पुताई का काम भी पूरा हो गया है। जल्द ही इस वार्ड में भी मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया जाएगा। अभी इस वार्ड के मरीजों को वार्ड नंबर-11 के अलावा वार्ड नंबर-5, वार्ड नंबर-100 व अन्य वार्डों में भर्ती कराया जा रहा है।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार राय का कहना है सीटी स्कैन मशीन बन गई है। इसके अलावा वार्ड नंबर 14 में चल रहा मरम्मत कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही इसमें मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed