फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All schools opened after one and a half months in Gorakhpur

डेढ़ महीने बाद खुले सभी स्कूल: रोते-भुनभुनाते बच्चे बोले- मम्मा...आज रहने दीजिए, कल से चले जाएंगे

Tue, 04 Jul 2023 12:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 04 Jul 2023 12:00 PM IST
सार

पिलर्स स्कूल में कक्षा दो में पढ़ने वाले अपने भाई अक्षय को स्कूटी से लेकर बेतियाहाता की सीमा सिंह पहुंची थीं। अक्षय पहले तो हंसते हुए आया। जैसे ही स्कूल देखा तो दीदी से लिपट गया। इसके बाद बोला, दीदी प्लीज हमें घर जाना है।

विज्ञापन
All schools opened after one and a half months in Gorakhpur
गर्मी की छुट्टी के बाद पहले दिन स्कूल खुला तो सिविल लाइंस में स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रात में बच्चे किसी तरह से सोए तो अलसुबह ही उन्हें जगा दिया गया। मम्मियों ने कहा-उठ जाइए..स्कूल नहीं जाएंगे क्या...। कुछ बच्चे अलकसाए तो कुछ रोए-भुनभुनाए भी। मम्मियों ने किसी तरह दुलारा और बहलाकर पापा के साथ स्कूल भेजा। रास्ते भर कुछ बच्चे रोते नजर आए। पापा-मम्मी से रिरिया रहे थे- आज स्कूल मत भेजिए..कल से जाएंगे।

विज्ञापन


बीमारी का बहाना तो कोई होमवर्क न पूरा होने का कहकर स्कूल के बाहर से ही लौटना चाहता था, मगर मम्मी-पापा स्कूल के गेट के अंदर तक छोड़कर ही माने। हां, लौटते वक्त सभी बच्चे मुस्कुराते-खिलखिलाते और माता-पिता से उछलकर साथियों के किस्से बतियाते दिखाई दिए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सावन आज से... 19 वर्ष बाद 59 दिनों तक महादेव की भक्ति में लीन रहेंगे भक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


तकरीबन डेढ़ महीने की गर्मी की छुट्टी के बाद सोमवार को शहर के सभी स्कूल खुल गए। मम्मी-पापा के साथ स्कूल पहुंचे मासूमों के चेहरों पर अलग-अलग भाव देखना को मिला। कुछ बच्चे तो बड़े ही उत्साह के साथ आए तो कुछ रुआंसे बाइक पर बैठे थे। जब उन्हें पापा ने बाइक से उतारा तो उनसे चिपक गए।

वहीं, कुछ मासूम रास्ते भर तो उत्साह के साथ आए और जैसे ही स्कूल नजर आया चेहरे की हवाइयां गुम हो गई। स्कूल के अंदर जाने को तैयार ही नहीं थे। उन्हें समझाकर और छुट्टी के समय चाकलेट- टॉपी खरीदने का लालच देकर किसी तरह स्कूल परिसर में ले गए।

इसे भी पढ़ें:  वंदे भारत का ट्रायल: गोरखपुर से सुबह छह बजकर पांच मिनट पर लखनऊ के लिए हुई रवाना, यात्रियों में खुशी की लहर

कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों सोमवार को खुले तो चहल पहल बढ़ गई। हालांकि, कुछ निजी स्कूल 26 जून से ही खुल गए थे लेकिन वे गिनती के थे। सरकारी स्कूलों में बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। हालांकि, छोटे-छोटे बच्चे यहां भी बेमन से आए थे। वहीं, एचपी चिल्ड्रेन स्कूल में अंश को लेकर उनकी मम्मी पहुंची थीं।

जैसे ही अंश को गेट के अंदर लेकर जाने लगीं, वह रोने लगा। सुबकते हुए बोला-मम्मी आज रहने दो ना, कल से आएंगे..। पापा के साथ आया रमन तो बाइक से उतरने को ही तैयार नहीं था। पीछे बैठीं उनकी मम्मी ने गोद में उठा लिए तो चिल्लाने लगा। प्लीज..आज रहने दो।

दरअसल, डेढ़ महीने से स्कूल आने की आदत छूट गई थी। एक तो सुबह जल्दी इन बच्चों की आंखें नहीं खुली। एक बच्चे की मां ने बताया कि सुबह आधे घंटे से उठाया तो जाकर बेटे की आंख खुली। पहले तो न जाने का ड्रामा किया लेकिन, जब जान गया तो बेमन से तैयार हुआ। अब इसका ड्रामा यहां भी शुरू हो गया। खैर, दिक्कत तो हमें भी हुई। आदत छूट गई थी और दिनचर्या भी बदल गई थी।

इसे भी पढ़ें:SPG ने देखा पीएम का कार्यक्रम स्थल, होटलों में ठहरे लोगों की मांगी गई जानकारी

मुझे घर जाना है दीदी
पिलर्स स्कूल में कक्षा दो में पढ़ने वाले अपने भाई अक्षय को स्कूटी से लेकर बेतियाहाता की सीमा सिंह पहुंची थीं। अक्षय पहले तो हंसते हुए आया। जैसे ही स्कूल देखा तो दीदी से लिपट गया। इसके बाद बोला, दीदी प्लीज हमें घर जाना है। जब दीदी ने समझाया तो कहा कि होमवर्क पूरा नहीं है। मिस डांटेंगी। दीदी ने कहा कि हम मिस से बात कर लेंगे। आप परेशान न हो, जाओ। जब कोई बहाना काम नहीं आया तो सुबकने लगा। किसी तरह से स्कूल में गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed