{"_id":"64b6195c6409f93e0a0a2ae6","slug":"crowd-jammed-with-merchant-wife-and-children-who-were-electrocuted-in-khajni-gorakhpur-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: करंट से झुलसे व्यापारी की पत्नी-बच्चों के साथ भीड़ ने लगाया जाम, मांगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: करंट से झुलसे व्यापारी की पत्नी-बच्चों के साथ भीड़ ने लगाया जाम, मांगा न्याय
Tue, 18 Jul 2023 10:20 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, खजनी (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, खजनी (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Jul 2023 10:20 AM IST
सार
व्यापारी आशीष जायसवाल मनबढ़ों से अपनी जान बचाने के लिए रविवार को पड़ोसी के घर की छत पर चले गए थे। वहां पर हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गए थे। इस मामले में आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
खजनी में रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में मनबढ़ों से जान बचाने के चक्कर में करंट की चपेट में आकर झुलसे व्यापारी की पत्नी और बच्चों के साथ व्यापारियों और ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सड़क जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। आरोपी की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी और विवेचक को बदलने की मांग की। देर शाम पुलिस ने आरोपी मयंक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, व्यापारी आशीष जायसवाल मनबढ़ों से अपनी जान बचाने के लिए रविवार को पड़ोसी के घर की छत पर चले गए थे। वहां पर हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गए थे। इस मामले में आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद करके सोमवार को प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी।
इसे भी पढ़ें: नेपाल के पानी से बाढ़ आई तो गोरखपुर के बांध झेल नहीं पाएंगे, ग्रामीण बोले- मचेगी तबाही
विज्ञापन
उनके समर्थन में ग्रामीण भी आ गए और खजनी थाने के सामने जाम लगा दिया। एसडीएम व एसपी के समझाने पर व्यापारियों ने सुबह 11.40 बजे जाम खत्म किया और दुकानें खोलीं। करीब सवा घंटे बाद रास्ता खुला तो वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
इससे पहले भीड़ बढ़ती देख एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने हरपुर-बुदहट और सिकरीगंज थाने से फोर्स बुला ली थी। सड़क जाम होने से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। कुछ वाहनों को डायवर्ट करके निकाला गया, बाकी जाम में फंसे रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन