{"_id":"6711836fd98e2e109b0dce24","slug":"crowd-increased-on-roadways-due-to-closure-of-trains-gorakhpur-news-c-206-1-sgkp1021-133745-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेनें बंद होने से रोडवेज में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेनें बंद होने से रोडवेज में बढ़ी भीड़
Fri, 18 Oct 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा कस्बा के गांधी चौक पर रोडवेज बस में चढ़ते यात्री।
नौतनवा। गोरखपुर नौतनवा रेलखंड पर चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनें, नौतनवा छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 14 से 27 अक्तूबर तक रेलवे प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। इससे गोरखपुर तथा लंबी दूरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए काफी समस्या हो गई है। ट्रेनें निरस्त होने से रोडवेज तथा निजी बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
नेपाल से अधिक संख्या में लोग नौतनवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं। गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, आजमगढ़ आदि जनपदों से लोग नेपाल में आंख का इलाज कराने के लिए नेपाल जाते हैं। ट्रेनों के निरस्त होने से लक्ष्मीपुर, आनंदनगर, कैंपियरगंज, पीपीगंज, मानीराम, नकहा, गोरखपुर तक यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक किराया देकर यात्रा करना पड़ रहा है। प्रतिदिन छात्र, कर्मचारी, इलाज करा गोरखपुर तथा अन्य स्थानों पर जाने के लिए ट्रेन से यात्रा करते थे।
ट्रेन निरस्त होने से लोग विवश होकर अधिक किराया देकर यात्रा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को गोरखपुर जा रहे उमेश यादव, रामकरन, राजाराम, सुशीला देवी, शकुंतला, शशिप्रभा, सुप्रिया, कमलावती आदि यात्रियों ने बताया कि ट्रेन निरस्त होने से अधिक किराया देकर रोडवेज से यात्रा करना पड़ रहा है। बस में भी अधिक भीड़ हो रही है। ट्रेन से 25 रुपये में गोरखपुर चले जाते थे। बस से 135 रुपये लग रहा है।