{"_id":"66c9220b49c76f14f60bce47","slug":"crowd-gathered-at-the-bus-stationbuses-fell-short-candidates-left-standing-at-the-gate-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-662396-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News : बस स्टेशन पर उमड़ी भीड़...कम पड़ गईं बसें, गेट पर खड़े होकर गए अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News : बस स्टेशन पर उमड़ी भीड़...कम पड़ गईं बसें, गेट पर खड़े होकर गए अभ्यर्थी
Sat, 24 Aug 2024 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा : शाम के बाद बस के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार
रेलवे स्टेशन पर वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में भी रही ज्यादा भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा से छूटने के बाद कचहरी और रेलवे बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते बसें भी कम पड़ गईं। ट्रेनाें की अपेक्षा अभ्यर्थी बसों से ज्यादा गए। वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में भी ज्यादा भीड़ रही। रोडवेज प्रशासन को दूसरे डिपो से बसें मंगवानी पड़ीं। रात तक बसें जाती रहीं, जगह नहीं मिली तो अभ्यर्थी बसों गेट पर खड़े होकर गए। अभ्यर्थियों से बसों के ठसाठस भर जाने के कारण पहले से बैठे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो गए। एहतियात के तौर पर तैनात पुलिस भीड़ को नियंत्रित करती रही।
परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज की बसों में यात्रा मुफ्त थी। सुबह की पाली के बाद भीड़ ज्यादा नहीं दिखी, लेकिन शाम की पाली के बाद कचहरी और रेलवे बस स्टेशन पर जबरदस्त भीड़ पहुंच गई। शाम पांच बजे दूसरी पाली की परीक्षा खत्म हुई। इसके बाद अभ्यर्थी और उनके परिजन बस स्टेशन की ओर निकल पड़े। करीब 5:30 बजे तक जो पहुंच गया उसको कचहरी बस स्टेशन से गाजीपुर, आजमगढ़ और वाराणसी जाने के लिए बसें मिल गईं, लेकिन इसके बाद वहां बसें कम पड़ गईं। भारी भीड़ देख रोडवेज प्रशासन को दूसरे डिपो से बसें मंगवानी पड़ीं।
बस के लिए कुशीनगर, देवरिया और महराजगंंज के लिए यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। तमकुही रोड जाने वाले नफीस ने बताया कि वे पांच बजे से ही कसया की ओर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इक्का-दुक्का जो बस आई वो तुरंत भर गई। देवरिया जाने वाली दीपांजलि ने बताया कि साढ़े पांच बजे से बस का इंतजार रही हूं। अकेले यात्रा करनी है। रात हुई तो घर पहुंचने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
शाम को रेलवे स्टेशन पर पहुंची भीड़
सुबह की पाली खत्म होने के बाद बहुत सारे अभ्यर्थी घूमने निकल पड़े, लेकिन शाम को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन पहुंच गए। इसमें ज्यादातर अभ्यर्थी मऊ, गाजीपुर और वाराणसी जाने वाले थे। ट्रेन आते ही भीड़ उसमें उमड़ पड़ी। वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ रही।
बस में बैठने के लिए दौड़ पड़े अभ्यर्थी
शाम छह बजे के करीब जैसे ही बसें देवरिया या कुशीनगर जाने के लिए आईं अभ्यर्थियों व यात्रियों की भीड़ उसपर टूट पड़ी। एक बस तो जैसे ही डिपो में घुसी करीब 50 यात्री उसके पीछे दौड़ पड़े। इसमें उनको चोट भी लग सकती थी, लेकिन समय से यात्रा करने के चक्कर में वे इस बात को भूल गए।
आम यात्रियों को भी हुई परेशानी
परीक्षा में आई भीड़ की वजह से बस पकड़ने में आम यात्रियों को भी परेशानी हुई। बस में अभ्यर्थी पहले ही बैठ जा रहे थे। इसकी वजह से परिवार संग जाने वाले लोगों का इंतजार और भी लंबा हो गया। उनको अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हुई।
एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक एक भी बस नहीं आई। तमकुही रोड जाना है, समय से बस नहीं मिली तो गांव तक जाने में और भी परेशानी होगी।
- सोनू कुमार
बस में चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़ बहुत ज्यादा है। जो भी बस आ रही है वह खड़ी होने से पहले ही भर जा रही है। बस पकड़ने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है।
- टून्नू शर्मा