फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cross checking will ensure the number of new students

Gorakhpur News: क्राॅस जांच से सुनिश्चित होगी नए विद्यार्थियों की संख्या

Tue, 13 Aug 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 13 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cross checking will ensure the number of new students
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग इन दिनों परिषदीय स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों की तादात की जांच करा रहा है। इसके लिए मानव संपदा पर दर्ज छात्र संख्या और स्कूलों के रजिस्ट्ररों में लिखे बच्चों के नामों का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन

कई जिम्मेदार मानव संपदा पोर्टल पर छात्र संख्या दर्ज करने में लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे स्कूलों को चिह्नित कर उनसे जवाब-तलब किया जाएगा। संबंधित जिम्मेदारों से फोन के जरिए डाटा मिलान करने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में 1705 परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की शिक्षा का स्तर उठाने के साथ छात्रों की संख्या बढ़ाने को स्कूल चलो अभियान चलाया गया। एक अप्रैल से शुरू अभियान के तहत अब तक परिषदीय स्कूलों में प्राप्त ऑफलाइन सूचना के आधार पर 26231 बच्चों का प्रवेश हुआ, जबकि पोर्टल पर 11448 बच्चों का नामांकन प्रदर्शित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने अभियान के तहत हुए नामांकन की संख्या को स्कूलों की मानव संपदा पोर्टल पर अंकित किया। साथ ही बीएसए कार्यालय को सूची भेजी। सूची और पोर्टल पर अंतर की आशंका पर विभाग नामांकन संख्या की क्राॅस जांच करा रहा है।

अभियान के तहत इस साल हुए नामांकन की संख्या पोर्टल व कार्यालय आई स्कूलों की छात्र संख्या की सूची का मिलान कराया जा रहा है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मी सक्रिय हैं।
-श्रवण गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed