फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crores of stuck medicines will be consumed in Bengal and Nepal

भालोटिया मार्केट में हड़कंप: करोड़ों की फंसी प्रतिबंधित दवाएं, अब बंगाल और नेपाल बना सहारा

Wed, 07 Jun 2023 10:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 Jun 2023 10:29 AM IST
सार

ड्रग इंस्पेक्ट जय सिंह ने बताया कि अब तक 20 व्यापारियों ने एफडीसी दवाओं के स्टॉक संबंधी जानकारी दी है। इन दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। दवा व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि कंपनी को दवा वापस कर दें। मामले में पूरी निगाह रखी जा रही है।

विज्ञापन
Crores of stuck medicines will be consumed in Bengal and Nepal
(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत सरकार की ओर से 14 फिक्स डोज कंबीनेशन (एफडीसी) दवाओं पर प्रतिबंध के बाद भालोटिया मार्केट के 100 से अधिक दवा व्यापारियों की करोड़ों रुपये की दवाएं फंस गई है। इन दवाओं को कुछ व्यापारी बंगाल और नेपाल भेजने की फिराक में हैं। क्योंकि, कुछ कंपनियों ने दवा वापस लेने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इसकी वजह से व्यापारी इस कोशिश में जुट गए हैं कि दवाओं का स्टॉक किसी तरह से निकल जाए ताकि उन्हें नुकसान न झेलना पड़े।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नेपाल और बांग्लादेश में इन दवाओं की खपत ज्यादा है। बंगाल के रास्ते ही कोडीन युक्त सीरप और नशीली दवाएं बांग्लादेश पहुंचती हैं। इसका खुलासा पिछले दिनों पकड़े गए कोडीन युक्त सीरप और अन्य नशीले इंजेक्शन से भी हो चुका है।
विज्ञापन


यही कारण है कि कुछ दवा व्यापारी इस कोशिश में जुट गए हैं कि इन दवाओं को किसी तरह नेपाल और बंगाल तक पहुंचा दिया जाए। इसके लिए उन्होंने एक बड़े दवा व्यापारी की सहायता लेनी शुरू कर दी है, जिसका नाम कई बार नशीली दवा बेचने के मामले में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वहीं, दूसरी ओर विभाग को अब तक 20 व्यापारियों ने अपने स्टाॅक की जानकारी दी है। अन्य व्यापारी अभी अपने स्टाक की जानकारी देने से बच भी रहे हैं। इन दवाओं में कोडिस्टार कफ सिरप, स्कोरिल सी सिरप, नियोपार प्लस टैबलेट, लीकुफ जैसी दर्द निवारक और कोडीन युक्त सीरप है।

इसे भी पढ़ें: करिश्माई मुआवजा: बच्चों को IAS की तैयारी करा रहे तो कुछ दावतों में उड़ा रहे रकम, लोगों की बदली जीवनशैली

ड्रग इंस्पेक्ट जय सिंह ने बताया कि अब तक 20 व्यापारियों ने एफडीसी दवाओं के स्टॉक संबंधी जानकारी दी है। इन दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। दवा व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि कंपनी को दवा वापस कर दें। मामले में पूरी निगाह रखी जा रही है।
 
250 से 300 ब्रांड के नाम से बनती हैं ये दवाएं
बताया जा रहा है कि जो 14 फिक्स डोज कंबीनेशन प्रतिबंधित की गई हैं, वे 250 से 300 ब्रांड के नाम से बनती हैं। इनके प्रतिबंध से इन कंपनियों के लिए काम करने वाले दवा व्यापारियों के करोड़ों रुपये फंस भी गए हैं। इनमें कुछ कंपनियों ने दवा व्यापारियों से समय भी मांगा है। ऐसे में यह दवा व्यापारी चाह नहीं रहे हैं कि उनके पास ये दवाएं रहें। प्रतिदिन भालोटिया मार्केट से इन दवाओं की बिक्री 70 से 75 लाख रुपये की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed