फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   criminal arrest

Gorakhpur News: अपरिचित रोके या पांव छूए तो रहे सजग, लुटेरे भी हो सकते हैं

Mon, 21 Aug 2023 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
criminal arrest
गोरखपुर। शहर में हालचाल व परिचित बनकर जालसाजी व लूट करने वाले बदमाश फिर सक्रिय हो गए हैं। हाल में बुलेट वाले जालसाज को दबोचने के बाद घटनाएं रुकी थीं, लेकिन एक बार इस तरह की वारदात सामने आनी लगी हैं। सबसे बड़ी बात यह कि इसमें महिलाएं अपनी गलती की वजह से फंसकर गहने गंवा रही हैं। इसलिए कोई अपरिचित रोके या पांव छूए, पता पूछे तो सावधान हो जाइए, वह लुटेरा या जालसाज भी हो सकता है। हाल में इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी यह बदमाश दबोचे नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जिले में लंबे समय से जालसाज व लूट करने वाले बदमाशों का गिरोह सक्रिय है। पुलिस कार्रवाई करती है तो कुछ दिन मामला थमता है, लेकिन फिर से शुरू हो जाता है। इसलिए खुद की सावधानी भी बहुत जरूरी है। हाल के दिनों में एक बुलेट सवार जालसाज घूम रहा था, जो वारदात कर गुजरात चला जाता था। वह इस तरह से बात करता था, जैसे कोई बहुत परिचित है और फिर वारदात कर देता था। पुलिस ने उसे जेल भेजा, लेकिन अब अपाची व पल्सर सवार बदमाश घूमने लगे हैं। ये लूट और जालसाजी दोनों कर रहे हैं। बेतियाहाता जैसा भीड़भाड़ वाला इलाका हो या फिर सिंघड़िया की गली, हर जगह वारदात कर ये फरार हो चुके हैं।
विज्ञापन


केस एक
12 अगस्त 2023: कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता चौराहे पर महिला का पांव छूकर बदमाशों ने वारदात की थी। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जटेपुर धर्मशाला बाजार निवासी अजय पांडेय की पत्नी कृष्णा पांडेय बेतियाहाता में एक डॉक्टर के क्लीनिक में आई थीं। रास्ते में एक दुकान से मिठाई खरीदने के बाद पैदल बेतियाहाता चौराहे की तरफ जाने लगीं। इसी दौरान एक युवक आया और उनका पैर छूआ। उन्हें बातों में उलझाकर किनारे लेकर चला गया। वहां पर उसके तीन-चार साथी और मौजूद थे और फिर वे कंगन, चेन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो
17 अगस्त 2023: पिपराइच के जंगल छत्रधारी निवसी निवासी मुनीब निषाद की पत्नी से जालसाज साढ़े चार लाख के कीमत के जेवर लेकर फरार हो गया। वह घटना वाले दिन घर आया और रीना से कहा कि आपके पति विदेश में रहते हैं। वही भैया भेजे हैं, आप के कमर में दर्द रहता है। यह कहने से पहले उसने पांव भी छूआ, इस वजह से रीना उसकी बातों में आ गईं। फिर उसने घर में भूत प्रेत की बाधा बताई, बोला कि इसी वजह से दर्द रहता है, इसी दौरान पानी छिड़कर कर जेवर लेकर फरार हो गया।

केस तीन
18 अगस्त 2023: कैंट इलाके के सिंघड़िया में रिटायर सैनिक विश्वनाथ की पत्नी ऊमा देवी से बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। वह घटना वाले दिन पैदल ही घर से सामान लेने के लिए निकली थी। घर से कुछ दूरी पर ही बाइक सवार बदमाश आए और पता पूछने लगे। वह बातों का अनसुना करके आगे बढ़ी ही थीं कि बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। ऊमा के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी आ गए, लेकिन जब तक लोग मामला समझते, आरोपी फरार हो गए थे।


ये बरतें सावधानियां
किसी भी अपरिचित के घर आने पर जेवर आदि न दें।
पूरी तरह से पहचान किए बिना कोई बातचीत न करें।
शक होने पर तत्काल डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दें।
बाइक सवारों के रोकने पर कभी भी न रुके, शोर मचाएं।
घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा हो तो घर पर वारदात होने से बचा जा सकता है।

कोट
बदमाशों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कुछ घटनाएं सामने आई है, इसमें पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। लोगों को खुद भी जागरूक रहने की जरूरत है। किसी बाहरी को अपना सामान कभी नहीं देना चाहिए। शक होने पर तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी देनी चाहिए।- डाॅ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed