फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   couples used to hold the woman and her daughters hostage in gorakhpur

महिला और उसकी बेटियों को बंधक बनाकर काम कराते थे दंपती, अब पुलिस ऐसे सिखाएगी सबक

Tue, 19 May 2020 08:12 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2020 08:12 AM IST
सार

  •  14 मई को दंपति के बाहर जाने पर महिला ने मचाया था शोर, पड़ोसी की सूचना पर पुलिस ने छुड़ाया था

विज्ञापन
couples used to hold the woman and her daughters hostage in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इलाके के हैदरगंज, महावीरपुरम मोहल्ले में एक महिला को नौकरी का झांसा देकर बेटियों के साथ जबरन बंधक बनाकर काम कराए जाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। 14 मई को पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधवा महिला और उसकी बेटियों को छुड़ाया था।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने जबरन बंधक बनाकर काम करवाने, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बलिया में तैनात एसआई का मकान हैदरगंज मोहल्ले में है। उसी मकान में देवरिया, गौरीबाजार की एक महिला अपने किराए पर रहती है।
विज्ञापन

गगहा, हरिहपुर निवासी एक विधवा महिला की माली खराब हो गई थी। इस बात की जानकारी किसी तरह से महिला को हुई। विधवा महिला को उसने अपने घर में नौकरानी बना लिया. उसके 11 साल के बेटे और 17 साल की जुड़वा बेटियों को स्कूल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस बीच विधवा को बेटा ननिहाल चला गया।

कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा। लेकिन बाद में मां-बेटी को कमरे में कैद करके महिला ने दूसरी बेटी को कहीं बाहर भेजना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वह दोनों की पिटाई करने लगी। 14 मई को दंपति बाहर गए थे और महिला शोर मचाने लगी उसके शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसकी बच्चियों को मुक्त करा दिया था। इंस्पेक्टर पिपराइच प्रमोद तिवारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed