फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime

सहारा इस्टेट परिषद से युवक से मोबाइल और लैपटॉप लूटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
crime
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। खोराबार इलाके के सहारा स्टेट परिषद में स्थित भारत माता मंदिर के पास दो युवकों ने आनंद स्वरूप गुप्ता से मारपीट कर मोबाइल और लैपटॉप लूट कर फरार हो गया। परिसर के अंदर घटना होते ही घबराए आनंद स्वरूप ने तत्काल सोसायटी के पदाधिकारियों को सूचना दी पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सहारा स्टेट के मल्हार 2/220 में आनंद स्वरूप रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात 10:30 बजे के करीब वह पैदल ही घर की ओर जा रहे थे। अभी भारत माता मंदिर के पास पहुंचे थे कि दो युवकों ने रोक लिया और मारपीट कर मोबाइल और लैपटॉप छीन लिया। आनंद के मुताबिक दोनों गांव की ओर फरार हो गए।  सहारा परिसर सुरक्षा के लिए जाना जाता है परंतु इस घटना से सीख लेते हुए तुरंत बैठक करिए और सभी से चर्चा कर कोई इसका हल निकालना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed