फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   youth Head shaved in police presence in siddharthnagar

यूपी: पुलिस की मौजूदगी में युवक का सिर मुंडवाया, तमाशा देखती रही भीड़

Thu, 07 May 2020 02:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 May 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
youth Head shaved in police presence in siddharthnagar
मौके पर गश्त करते सीओ श्रीयश त्रिपाठी। इनसेट में पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला।

मारपीट के मामले में पुलिस की मौजूदगी में युवक से ग्रामीणों के समक्ष माफी मंगवाने और उसका सिर मुंडवाने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद दो महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छह लोगों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक महिला का गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया था। महिला ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम युवक को गांव के चौराहे पर ले गई। यहां पहले से ही लोग एकत्र थे। पीड़ित युवक का आरोप है कि पुलिस वालों ने भीड़ से पूछा कि इसके साथ क्या सुलूक किया जाए।
विज्ञापन


भीड़ ने माफी मांगने को कहा तो पुलिस वालों के सामने उसने सबसे माफी मांगी। इसके बाद पुलिस वालों ने पूछा तुम लोग और क्या चाहते हो तो भीड़ ने कहा कि इसका सिर मुंडवा दिया जाए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में युवक का सिर मुंडवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक घर पहुंचा और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि युवक का सिर मुंडवाने का मामला संज्ञान में आया। केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच करने के लिए टीम गठित की गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व एक वृद्ध से मारपीट हुई थी। वृद्ध दूसरे गांव का था। इस मामले में घायल वृद्ध की पत्नी ने इटवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी दो लोगों को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। छूटकर आने पर उसी परिवार के पीड़ित युवक से गांव की एक महिला का विवाद हो गया और महिला ने 112 नंबर पर फोन कर दिया।

विधायक ने किया गांव दौरा
युवक से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाने और सिर मुंडवाने की जानकारी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को हुई तो वे गांव पहुंच गए। विधायक ने कहा कि घटना शर्मनाक है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। अगर पुलिसकर्मी दोषी हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed