फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth caught giving TGT exam instead of another in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: दूसरे की जगह टीजीटी की परीक्षा दे रहा था युवक, ऐसे खुल गई पोल

Sat, 07 Aug 2021 09:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Aug 2021 09:15 PM IST
सार

पकड़े गए युवक को केंद्राध्यक्ष ने पुलिस को सौंपा, बिहार के पटना कर रहने वाला है पकड़ा गया युवक

विज्ञापन
Youth caught giving TGT exam instead of another in sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : getty

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के तीन केंद्रों पर शुक्रवार को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक लिखित परीक्षा (टीजीटी) का आयोजन हुआ। इस दौरान हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा एक युवक पकड़ा गया। केंद्राध्यक्ष की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। युवक बिहार के पटना जिले का रहने वाला है।

विज्ञापन


हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने बताया कि टीजीटी परीक्षा में शाम की पाली की परीक्षा 2:30 बजे शुरू हुई। उसी दौरान कक्ष संख्या 30 में फूलचंद नाम के एक परीक्षार्थी की जगह दूसरा युवक परीक्षा दे रहा था। कक्ष निरीक्षक को संदेह हुआ तो उसका प्रवेशपत्र चेक किया। इसके साथ ही आधार कार्ड की भी जांच की गई। सूचना पर वह भी टीम के साथ पहुंचे और अभिलेखों की जांच की। पकड़े गए युवक ने अपना नाम गौरव कुमार बताया।
विज्ञापन


वह पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र के दरवे गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि वह फूलचंद की जगह परीक्षा देने आया था। वह परीक्षा क्यों दे रहा था, यह नहीं बताया। युवक को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है। तहरीर दी जा रही है। युवक पर केस दर्ज कराया जाएगा। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र एचआर इंटर कॉलेज में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा एक युवक पकड़ा गया है। उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


239 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी
संतकबीरनगर में जिले के तीन केंद्रों पर शनिवार को टीजीटी की परीक्षा हुई। तीनों केंद्रों पर कुल 1781 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से 239 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में कुल 1063 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से 153 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में कुल 910 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी तरह से शाम की पाली में कुल 718 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 86 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है और 632 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed