फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man murdered by friend due to love with daughter in maharajganj

दोस्त की बेटी से प्यार करने पर शख्स ने गवाई थी जान, तीन गिरफ्तार

Sun, 03 Jan 2021 04:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 03 Jan 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
young man murdered by friend due to love with daughter in maharajganj
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
महगजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर बंधे के पास बीते 28 दिसंबर को पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला था। इस मामलें में पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए बताया कि मृतक दुर्विजय गौड़ की जान अपने दोस्त की बेटी से प्यार करने के कारण गई थी। वहीं तीन आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर बंधे के पास बीते 28 दिसंबर को कुछ लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुट गई। कुछ देर बाद पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मृत व्यक्ति की पहचान दुर्विजय गौड़ निवासी असुरैना टोला कुकेसर थाना परसा मलिक के रूप में की। उसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्विजय का गला रस्सी से दबाकर मारने की बात सामने आई। वहीं पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई थी। इसी बीच रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध व्यक्ति सिकड़ा चौराहा के पास बाइक लेकर खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में हुई थी मृतक और आरोपी के बीच दोस्ती

उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ करने के दौरान एक आरोपी ने बताया कि मृतक दुर्विजय उसका दोस्त था। घर आने जाने के दौरान उसकी बेटी को मृतक दुर्विजय अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। उसके बाद चोरी छिपे उससे मिलता जुलता था। जिसकी जानकारी लगी तो दुर्विजय को अपने घर बुलाकर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बाइक से ले जाकर बंधे के पास फेंक दी। इस मामलें में गिरफ्तार तीनो आरोपी संजय सिंह, शेरू उर्फ अभय सिंह तथा श्यामा सिंह निवासी बडुआ टोला गौरा थाना कैंपियरगंज को जेल भेज दिया गया है।

मुख्य आरोपी ने बताया कि वह मुंबई में रहकर ट्रक चलाता है। वहीं पर मृतक दुर्विजय गौड़ और आरोपी के बीच जान पहचान हो गई। कुछ दिन बाद दोनों करीबी दोस्त बन गए। उसके बाद घर आने के दौरान मृतक दुर्विजय का आरोपी व्यक्ति की लड़की से प्रेम संबंध हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed