{"_id":"5f463fdc8ebc3e3cd6013ef6","slug":"young-man-murder-by-beaten-to-death-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में एक और युवक की पीट-पीटकर हत्या, गाड़ी तेज चलाने को हुई थी मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर में एक और युवक की पीट-पीटकर हत्या, गाड़ी तेज चलाने को हुई थी मारपीट
Wed, 26 Aug 2020 04:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Aug 2020 04:29 PM IST
सार
- विरोध में ग्रामीणों ने झंगहा थाने का घेराव किया
- दोनों परिवार में जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा है विवाद
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में अभी डबल मर्डर का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि बुधवार को एक और युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं। वहीं घटना विरोध में ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मामला गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के अमडीया गांव का है। यहां गाड़ी तेज चलाने को लेकर हुए विवाद में बुधवार को युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अनिरुद्ध पासवान (32) गाड़ी से घर की ओर लौट रहे थे, इसी दौरान विपक्षियों ने तेज गाड़ी चलाने को लेकर मारपीट करने लगे। हालांकि दोनों ही परिवार के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश है, जिसे लेकर एक महीना पहले भी मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि इसी वजह से आज की मारपीट भी हुई, जिसमें अनिरुद्ध की जान चली गई और 3 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।