फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man Gun shot in stomach at Gorakhpur

गोरखपुर में पुरानी रंजिश में युवक को पेट में मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 19 Sep 2020 08:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Sep 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
young man Gun shot in stomach at Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के ताजडीह गांव के पास शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश में कृष्णा दुबे (30) को बाइक सवारों ने गोली मार दी। भागते समय आरोपित भाई बाइक लेकर गड्ढे में गिर गए और पैदल ही घर की ओर भागने लगे।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों को पकड़ लिया और कृष्णा को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना में दो और लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है, जिनकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ताजडीह गांव के कृष्णा दुबे और राजसजन यादव के बीच सरकारी कोटे की दुकान को लेकर लंबे समय विवाद चल रहा है। इसे लेकर कई बार पहले भी मारपीट हो चुकी है। दो दिन पहले भी दोनों लोगों के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह कृष्णा दुबे गांव के रहने वाले सूर्य प्रकाश के साथ दवा लेने बाइक से शहर जा रहे थे। मोबाइल घर छूट जाने पर गांव के बाहर रुक गए। मोबाइल लाने के लिए अपने एक परिचित को घर भेजकर सड़क पर इंतजार करने लगे।

आरोप है कि इसी बीच गांव के रामसजन अपने भाई रामभजन व दो अन्य लोगों के साथ बाइक पहुंचे और आते ही इन लोगों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक गोली कृष्णा के पेट में जा लगी। शोर मचाने पर गांव के लोगों ने आरोपितों को दौड़ा लिया। भागने की कोशिश में रामसजन और रामभजन बाइक लेकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। बाइक को छोड़कर दोनों खेत के रास्ते फरार हो गए मगर पुलिस ने पकड़ लिया।
 

दर्ज कराया था हत्या की कोशिश का केस

25 जून को कृष्णा के साथी सूर्य प्रकाश और दोनों आरोपितों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस ने सूर्यप्रकाश की तहरीर पर मारपीट, बलवा, हत्या की कोशिश और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया था। इस मामले की छानबीन में पुलिस जुटी थी कि एक बार फिर वारदात सामने आई है।

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ लिया है। उनके साथियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, डॉक्टर उनकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed