फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man Dead body found hanging in maharajganj

ससुराल में पत्नी से झगड़ने के बाद निकला पति, गांव के बाहर इस हाल में मिला युवक का शव

Sun, 07 Jun 2020 01:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, निचलौल (महराजगंज)।
संवाद न्यूज एजेंसी, निचलौल (महराजगंज)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Jun 2020 01:24 PM IST
सार

  • सात साल पहले हुई थी शादी, दस दिन पहले शराब के नशे में पत्नी पीटा था युवक
  • तीन दिनों से ससुराल आकर पत्नी से कर रहा था विवाद

विज्ञापन
young man Dead body found hanging in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के सिसवां मार्ग बुढ़ाडिह गांव में रविवार को ग्रामीणों ने काली मंदिर के निकट एक आम के पेड़ में शर्ट के फंदे में एक युवक का लटकता शव देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सहित पुलिस को दी। पुलिस शव को फंदे से उतरवाकर शिनाख्त कराने में जुट गई। कुछ देर बाद मृत युवक की शिनाख्त कोठीभार थाना क्षेत्र के रमपुरवा निवासी गोपी (27) के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक कोठीभार थाना क्षेत्र के रमपुरवा निवासी गोपी की शादी निचलौल थाना क्षेत्र के बुढ़ाडिह निवासी शिल्पा से सात वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बीतने के बाद युवक गोपी अपनी पत्नी शिल्पा को कई बार नशे में मारपीट कर मायके पहुंचा देता था। जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। लेकिन युवक अभी भी अपनी पत्नी से विवाद करता रहता था।

विज्ञापन

बुढ़ाडिह कला के ग्राम प्रधान बृजेश उपाध्याय ने कहा कि मृत युवक गोपी बीते करीब दस दिन पहले अपनी पत्नी को शराब के नशे में मार पीटकर हाथ की अंगुली तोड़ दिया था। जिसकी पंचायत कोठीभार थाने पर हुई, उसके बाद शिल्पा अपने मां के साथ मायके चली गई।

पत्नी के मायके चले जाने के बाद युवक बीते तीन दिनों से अपने ससुराल आकर पत्नी से विवाद करता था। वहीं मृतक की पत्नी शिल्पा ने कहा कि पति शराब पीने के आदि थे। वह तीन दिनों से ससुराल आकर विवाद कर रहे थे। मां व भाई द्वारा उन्हें काफी समझाया गया। लेकिन वह नहीं माने और वह शनिवार की देर शाम को भी ससुराल आकर विवाद करने लगे।

इस दौरान भी उन्हें काफी समझाया गया। लेकिन वह जिद करते हुए वहां से घर जाने की बात कहकर निकल गए। सुबह लोगों से जानकारी मिली कि गांव से कुछ दूर काली मंदिर के निकट एक आम के पेड़ से लटकता शव मिला है। मौके पर पहुंची, तो देखा कि पेड़ से लटकता हुआ शव पति गोपी का है। मृतक के दो बच्चे अंकिता (5) राज (2) हैं।

घटना के संबंध में इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed