{"_id":"600582aa577ff031467334bc","slug":"women-dead-body-found-in-suspicious-condition-in-bansgaon-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में महिला की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म की कोशिश की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर में महिला की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म की कोशिश की आशंका
Mon, 18 Jan 2021 08:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Jan 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के बांसगांव इलाके के करमहिया नाले के किनारे सोमवार सुबह घास काटने गई महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुरूआती जांच में गांव के एक युवक का नाम सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
हिरासत में लिया गया युवक नशे में धुत था। पुलिस को पता चला है कि आरोपित युवक से महिला की फोन पर काफी पहले से बातचीत होती थी। मौके पर संघर्ष के निशान इस बात की गवाही दे रहे थे कि महिला ने आरोपित से बचने की भरपूर कोशिश की थी। घटना की सूचना पाकर एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह नौ बजे महिला पशुओं के चारा के लिए घास काटने खेत की ओर गई थी। दो घंटे तक नहीं लौटी तो 11 बजे बड़ी बेटी तलाश करने खेत की ओर पहुंची। करमहिया नाले के पास पहुंची थी कि वहां मां का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
बेटी ने शोर मचाया तो महिला का पति और गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे। पति ने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी जोगेंद्र कुमार, सीओ बांसगांव नीतिश, बांसगांव थानेदार जेएन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर संघर्ष के निशान मिलने पर किसी अन्य अनहोनी की भी आशंका जताई जा रही थी लेकिन बाद में उसे पुलिस ने खारिज कर दिया।
बेटी ने गांव के ही युवक पर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई। सीओ बांसगांव ने बताया कि परिवार के लोगों ने किसी से दुश्मनी से इनकार किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
गांव का एक युवक कई दिनों से पड़ा था पीछे
बेटी का कहना है कि गांव का एक युवक दो-तीन दिन से मां के पीछे पड़ा था। वह अक्सर उसके पीछे खेत तक चला जाता था। जब भी घास काटने जाती थीं, वहीं पर मौजूद रहता था। एक दिन वह धमकी भी दे रहा था। बेटी को संदेह है कि उसने ही वारदात को अंजाम दिया है। महिला के चार बच्चे हैं। तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटे की उम्र महज छह साल है।
आरोपी से महिला की 1500 बार हुई मोबाइल फोन पर बातचीत
पुलिस ने आरोपित और महिला के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल हासिल कर ली है। दोनों के बीच तीन अलग-अलग नंबरों पर पिछले कुछ महीने में 1500 बार बातचीत हुई है। अकेले एक नंबर पर 1265 बार बातचीत का रिकार्ड मिला है। फोन दोनों ही तरफ से आए-गए हैं। इससे एक बात तो साफ है कि महिला का आरोपित युवक से नजदीकी संबंध था। पुलिस को आशंका है कि इस संबंध की जानकारी पति को हो गई थी और अब महिला युवक से दूरी बना रही थी। इसी खुन्नस में आरोपित ने महिला की हत्या की होगी।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। आरोपित और महिला के बीच करीब 1500 कॉल के रिकॉर्ड मिले हैं। हत्या की वजह की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का अनावरण कर लिया जाएगा।