{"_id":"6215dc2d091c9b7f3c2fabe8","slug":"women-committed-suicide-after-husband-made-obscene-photo-viral-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पति ने किया अश्लील फोटो वायरल, पत्नी ने उठा लिया ये आत्मघाती कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: पति ने किया अश्लील फोटो वायरल, पत्नी ने उठा लिया ये आत्मघाती कदम
Wed, 23 Feb 2022 12:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:33 PM IST
सार
इंस्पेक्टर गीडा विनय कुमार सरोज ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के कोल्हुई में मंगलवार को एक युवती की लाश छत के कुंडे के सहारे रस्सी के फंदे से लटकी मिली। बताया जा रहा है कि पति ने एक आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया था। इससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतका की मां प्रभावती देवी ने दामाद पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोल्हुई निवासी रामतेज निषाद की पुत्री रंजना निषाद (20) की लाश मंगलवार शाम को छत के कुंडे से लटकी मिली। रंजना का पैर जमीन से छू रहा था। उसकी मां प्रभावती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनकी पुत्री की शादी दो वर्ष पहले रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी शिव कुमार निषाद से हुई थी। शादी के बाद से शिव कुमार साथ ले जाने को तैयार नहीं था। वह उसे मानसिक रूप से परेशान करता था।
विज्ञापन
इन दिनों उसने बेटी का आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया था। इसके बाद बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया है। इंस्पेक्टर गीडा विनय कुमार सरोज ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।