फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman teacher murder case in gorakhpur news update

गोरखपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस के इकबाल को दे रहे हैं चुनौती

Mon, 21 Sep 2020 06:15 PM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 21 Sep 2020 06:15 PM IST
सार

वारदात के बाद पुलिस जागी, बदमाशों के काले रंग की बाइक की तलाश हुई लेकिन पता नहीं चला

विज्ञापन
woman teacher murder case in gorakhpur news update
अस्पताल में भर्ती डेलसिया व मृत डेविना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में रविवार को दिनदहाड़े मां- बेटी के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर बदमाशों ने पुलिस के इकबाल को चुनौती दी है। इस घटना से पुलिस की मुस्तैदी की पोल भी खुल गई। पुलिस पिकेट घटनास्थल से महज 100 मीटर दूरी पर ही है। इसके बावजूद वारदात को अंजाम देकर बदमाश पिकेट पर तैनात पुलिसवालों के सामने से निकल गए। जाते समय बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की थी, मगर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

विज्ञापन


अफसर सक्रिय हो गए तब जाकर पुलिस जगी। पता चला कि बदमाश काले रंग की बाइक से आए थे। आनन-फानन में इस रंग की बाइक की तलाश शुरू कर दी गई। हर जगह चेकिंग हुई। ऐसी कई बाइक रोकी गईं, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका।
विज्ञापन


एसएसपी जोगेंद्र कुमार मातहतों को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश देने के साथ ही गश्त बढ़ाने की नसीहत दे रहे हैं, लेकिन पुलिस है कि पुराने ढर्रे से बाहर ही नहीं आ पा रही है। जिस तरह से रविवार को पिकेट से चंद कदम की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया, वह पुलिस की लापरवाही का जीता जागता उदाहरण है। पुलिस अगर मौके पर मुस्तैद रहती तो ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद बदमाशों का बचकर भाग निकलना मुश्किल होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों को मां-बेटी का सटीक लोकेशन कैसे मिला?
घटनास्थल के मौका मुआयना के दौरान अफसरों को यह बात खटकी कि बदमाशों को मां-बेटी के घर से निकलने, मायका जाने और फिर वहां से घर लौटने की सटीक जानकारी किसने दी। जिस गली में वारदात को अंजाम दिया गया, हमलावर उस स्थान से पूरी तरह से वाकिफ थे। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर किसी ने मुखबिरी की, या फिर हमलावर काफी समय से मां-बेटी के पीछे पड़े थे।
 
 

तीन टीमें अलग-अलग कर रही हैं जांच

मां-बेटी को गोली मारे जाने की जांच में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ के साथ सीओ कैंट व सीओ गोरखनाथ जांच में लगे हैं। एसपी क्राइम के साथ एसओजी व स्वॉट टीम को लगाया गया है।

डेविना के घरवालों से भी होगी पूछताछ
इस घटना में पुलिस डेविना के घरवालों से भी पूछताछ करेगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घरवालों से हर बिंदु की जानकारी ली जाएगी।

अधिवक्ता ने 2019 में दर्ज कराया था मुकदमा
मामले में जिस अधिवक्ता ज्ञानू तिवारी को नामजद किया गया है, उन्होंने वर्ष 2019 में डेविना व उनके परिजनों पर प्राणघातक हमला करने का मामला दर्ज कराया था। डेविना व अधिवक्ता के बीच वर्ष 2013-14 से ही विवाद चल रहा है।

सीसी टीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास के सीसी टीवी कैमरों को खंगाल रही है। एक जगह कैमरा मिला है लेकिन वह खराब है। बताया जा रहा है कि चौराहे के पास एक कैमरे में कुछ तस्वीर आई हैं, मगर वह साफ नहीं है। और भी कैमरे तलाशे जा रहे हैं।

मोबाइल लोकेशन की भी हो रही जांच
जिस जगह पर वारदात हुई है, वहां पर आम लोगों का आना-जाना कम ही होता है। अब पुलिस घटना के समय वहां पर सक्रिय मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। कुछ मोबाइल नंबरों को  सर्विलांस पर लगाया भी गया है। कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

डेविना को मारी गई थी दो गोली
डेविना के शव का देर रात पोस्टमार्टम हुआ। इससे पता चला कि डेविना को दो गोली मारी गई थी। एक गोली पेट में लगी है, दूसरी चेहरे के निचले हिस्से में मारी गई थी। उधर, उनकी बेटी को पेट में गोली लगी थी, जो पीठ के रास्ते बाहर निकल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed