{"_id":"62622e2607976472cd2e29a2","slug":"woman-serious-injured-after-fell-from-bike-during-purse-robbery-in-gorakhpurt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पर्स लूट के दौरान बाइक से गिरी महिला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: पर्स लूट के दौरान बाइक से गिरी महिला, गंभीर
Fri, 22 Apr 2022 10:00 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:00 AM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि वह इलाज कराकर लौट रहे थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ओवरटेक करके आगे आए और बाइक पर बैठीं भाभी का पर्स लूटने की कोशिश करने लगे। पर्स को तेजी से अपनी ओर खींचा, जिससे वह नीचे गिर गईं।
विज्ञापन
घायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के बरगदही केवटान के पास बुधवार रात 9.15 बजे बाइक सवार बदमाशों ने दूसरे बाइक पर बैठी एक महिला का पर्स लूट लिया। खींचातानी के दौरान महिला बाइक से गिर गई जिससे सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें नर्सिंग होम के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उधर, बदमाश पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में आठ हजार रुपये व मोबाइल फोन मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम कतरारी निवासी सुलेमान उर्फ राजू की भाभी का पीजीआई लखनऊ से इलाज चलता है। वह नियमित जांच के लिए जाते हैं। बुधवार रात नौ बजे रेलवे स्टेशन से भाभी को बाइक से लेकर महराजगंज जा रहे थे।
विज्ञापन
सुलेमान का कहना है कि वह गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही केवटान तक पहुंचे थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ओवरटेक करके बाइक पर बैठीं भाभी का पर्स लूटने की कोशिश करने लगे। पर्स को तेजी से अपनी ओर खींचा जिससे भाभी नीचे गिर गईं।
विज्ञापन