{"_id":"60bdf0d28ebc3e5cb66055b2","slug":"woman-murdered-with-knife-by-young-man-sitting-near-dead-body-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चाकू से गोदकर युवक ने कर दी महिला की हत्या, पुलिस के आने तक शव के पास बैठा रहा कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: चाकू से गोदकर युवक ने कर दी महिला की हत्या, पुलिस के आने तक शव के पास बैठा रहा कातिल
Mon, 07 Jun 2021 03:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Jun 2021 03:41 PM IST
सार
गोला में चाकू घोंपकर महिला की हत्या, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोला इलाके के नरहन गांव में एक शादीशुदा महिला की उसी गांव के एक युवक ने रविवार रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही सीओ अंजनी कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी युवक व मृतक महिला के एक रिश्तेदार को पकड़ा है। दोनों से पूछताछ चल रही है। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब नौ बजे गांव के सत्यनारायण उर्फ गुड्डू कुमार की 29 वर्षीय पत्नी अनीता घर में भोजन बना रही थी। गुड्डू किसी काम से गोरखपुर गए थे और उनका एक रिश्तेदार घर के बाहर बैठा था।
विज्ञापन
इसी दौरान मौका देखकर गांव का ही 25 वर्षीय युवक आदर्श पासवान घर में घुस गया और अनीता से वाद-विवाद करने लगा। बात बढ़ने पर उसने अनीता के सीने व गले पर कई जगह चाकू घोप दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी युवक मृतका के पास ही बैठा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और आरोपी युवक व उसके रिश्तेदार को थाने उठा लाई।
इस संबंध में सीओ का कहना है कि आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पति का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।