{"_id":"613b50fe8ebc3e264c1179cd","slug":"woman-molested-by-two-men-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: नित्य क्रिया को गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संतकबीरनगर: नित्य क्रिया को गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
Fri, 10 Sep 2021 06:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Sep 2021 06:06 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, जानमाल की धमकी और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में महुली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से गुरुवार की देर शाम गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला घर से कुछ दूरी पर नित्य क्रिया के लिए गई थी। उसी दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पति के साथ पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जानमाल की धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन
30 वर्षीय महिला दो बच्चों की मां है। गुरुवार देर शाम महिला गांव के सीवान में अकेले नित्य क्रिया के लिए गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के रहने वाले ग्यासुद्दीन और शाह आलम पहुंच गए। दोनों युवक जबरियां पकड़ कर महिला को बागीचे में उठा ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपियों ने महिला को धमकी दिया कि यदि घटना की जानकारी किसी को देगी तो उसे जान से जान से मार देंगे। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। बाद में महिला अपने पति के साथ थाने पहुंच गई और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि नित्य क्रिया को गई महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इस मामले में आरोपी ग्यासुद्दीन और शाह आलम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जानमाल की धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
एसओ ने बताया कि आरोपी ग्यासुद्दीन को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। जबकि दूसरे आरोपी शाह आलम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।