{"_id":"5e9ebbf48ebc3e90a24a5d73","slug":"woman-died-in-suspicious-codition-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में पति करता है नौकरी, घर पर ऐसे हो गई पत्नी की मौत, अब लग रहा है ये आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सऊदी अरब में पति करता है नौकरी, घर पर ऐसे हो गई पत्नी की मौत, अब लग रहा है ये आरोप
Tue, 21 Apr 2020 02:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Apr 2020 02:55 PM IST
सार
- मृतका के भाई ने दी तहरीर, निकाह के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप
- ससुराल के लोग बोले, उल्टी-दस्त होने पर घर पर ही करा रहे थे बहू का इलाज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
गोरखपुर के बेलघाट इलाके के बसंतपुर गांव में विवाहिता हसीना (28) की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। पति खुर्शीद अहमद सऊदी अरब में हैं और इधर हसीना के भाई ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर ससुराल वालों ने हत्या के आरोप को गलत बताया है और कहा कि हसीना की तबीयत खराब होने के बाद गांव पर ही उसका इलाज करा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज के इमलीडीह निवासी शमीम की बहन हसीना का निकाह 2013 में खुर्शीद के साथ हुआ था। शमीम का आरोप है कि निकाह के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
कई बार समझौता भी कराया गया, मगर आखिरकार दहेज की लालच में उनकी बहन की में हत्या कर दी गई। खुर्शीद के पिता का कहना है कि बहू को रविवार की रात में उल्टी-दस्त हुई थी।
लॉकडाउन की वजह से गांव में ही इलाज करा रहे थे। सोचे थे कि सुबह अस्पताल ले जाएंगे, मगर उसके पहले ही मौत हो गई। हसीना के दो छोटी बच्ची है।