{"_id":"5e50b6028ebc3ef3b3043b30","slug":"woman-dead-body-found-in-suspicious-condition-at-river-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साड़ी में पत्थर बांधकर नदी में फेंका गया था महिला का शव, पुलिस को सता रही इस बात की चिंता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साड़ी में पत्थर बांधकर नदी में फेंका गया था महिला का शव, पुलिस को सता रही इस बात की चिंता
Sat, 22 Feb 2020 10:33 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:33 AM IST
सार
- शिनाख्त नहीं हुई, पुलिस बोली-जल प्रवाह का मामला लग रहा
- चार दिन पहले बंधे पर रुकी बोलेरो से शव फेंके जाने की आशंका
- कई दिनों से महिलाएं शव होने की दे रही थीं जानकारी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में तुर्कवलिया गांव में राप्ती नदी में एक महिला का शव पाए जाने से पीपीगंज इलाके में शुक्रवार को सनसनी फैल गई, सबकी जुबान पर एक ही सवाल था कि यह लाश उस नाबालिग मां की तो नहीं, जिसके नवजात को पहले ही मौत के घाट उतारा जा चुका है। इस चर्चा को उस समय और बल मिल गया जब नवजात हत्या प्रकरण की विवेचना कर रहे एसओ कैंपियरगंज निर्भय नारायण सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
हालांकि मृतका की शिनाख्त नहीं होने से बस कयासबाजी ही होती रही। पानी में पड़े होने से शरीर इस कदर फूल गया है कि मृतका की उम्र तक का पता नहीं चल रहा है। बकौल पुलिस यह मौत के बाद जलप्रवाह का मामला प्रतीत हो रहा है। मौत का सच क्या है, यह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। नियमानुसार 72 घंटे शव की शिनाख्त का इंतजार होगा, फिर पोस्टमार्टम।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को इलाके में चर्चा फैल गई कि यह उसी किशोरी का शव तो नहीं, जिसके नवजात की हत्या की गई थी? यह अफवाह फैलते ही पुलिस भी दौड़ पड़ी। सीओ कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव वालों के मुताबिक चार दिन पहले एक बोलेरो बंधे पर रुकी थी। आशंका है कि शव को उसी बोलेरो से लाकर फेंका गया।
विज्ञापन
चार दिन से महिलाएं भी उस जगह पर शव होने की बात बोल रही थीं मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। शुक्रवार को प्रधान को इसकी जानकारी हुई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जल प्रवाह किए जाने जैसा शव लग रहा है। शव को साड़ी में लपेटा गया था और कमर पर बड़े बड़े पत्थर बांधे गए थे।
सवाल तो है, जिसका राज पोस्टमार्टम से ही खुलेगा
जिस जगह पर नदी में लड़की का शव मिला है। उस जगह लाश कहीं और से बहकर आने की संभावना बहुत कम है। ऐसे में यदि जल प्रवाह किया गया होगा तो उस गांव का ही होता और गांव के किसी ने भी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है। जहां लाश मिली, वहां गहराई भी कम है। दूसरे हिंदूओं में आठ साल से कम उम्र वय के मृतक के जल प्रवाह की प्रथा है। जिस युवती का लाश मिली है, उसकी उम्र इससे ज्यादा प्रतीत हो रही है।
इस वजह से हुआ संदेह
- नवजात के हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस के जाने के बाद से किशोरी लापता है
- जो शव मिला, वह भी एक लड़की का है, उम्र अभी स्पष्ट नहीं
- हत्या किए जाने की अफवाह फैली
- घटनास्थल पर एसओ कैंपियरगंज पहुंच गए
- आनन फानन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
अभी कई बातें तय होना बाकी
- शव की अभी शिनाख्त होनी है
- शव इस कदर फूल गया है कि चेहरा, कद काठी बिल्कुल भी पहचानने लायक नहीं
- पोस्टमार्टम के बाद ही उम्र का अंदाजा लग सकता है
- सीएम के शहर में होने की वजह से दूसरे थाने की पुलिस जा सकती है
- शरीर पर चोट के निशान नजर नहीं आ रहे हैं
सीओ कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि शव पाए जाने की सूचना पर पुलिस गई थी। देखने से यह प्रतीक हो रहा है कि जल प्रवाह किया गया होगा। फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।

पुलिस का मासूम सा जवाब, न मिल रही है नाबालिग मां
पीपीगंज इलाके में किशोरी से दुष्कर्म, उसे गर्भवती बनाने और फिर नवजात की हत्या जैसे जघन्य मामले में पुलिस को न तो अब तक नाबालिग मां मिली, ना ही उसके परिवारवाले। बकौल पुलिस वह उन्हें तलाश रही, मगर अभी तक कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं। शुक्रवार को चिउटहा स्थित एक निजी स्कूल में पुलिस के कुछ अधिकारियों ने नाबालिग मां के गांव के दो लोगों से घटना की बाबत पूछताछ की।
हालांकि एफआईआर दर्ज होने के एक पखवाड़े के बाद भी पुलिस के पास इस केस के अनुसंधान में प्रगति बताने के नाम पर कुछ नहीं है। छह फरवरी 2020 को पीपीगंज थानेदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और पैदाइश छिपाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। सीओ कैंपियरगंज, दिनेश कुमार सिंह कहते हैं कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव का कोई सामने नहीं आ रहा है। मामले की छानबीन कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी नार्थ अरविंद पांडे ने कहा कि हमारा फोकस नवजात की मां को तलाशने में हैं। अभी कोई उसके बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं है, ऐसा मातहत कह रहे हैं। उसे हम जल्द ही तलाश लेंगे। हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है तो वारदात को अंजाम देने वाले भी पकड़े ही जाएंगे।