{"_id":"5eaab6a48ebc3e90305ffe0c","slug":"woman-dead-body-found-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: मामूली बात को लेकर पति से हुआ तकरार, साड़ी के फंदे से लटका मिला पत्नि का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: मामूली बात को लेकर पति से हुआ तकरार, साड़ी के फंदे से लटका मिला पत्नि का शव
Thu, 30 Apr 2020 04:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Apr 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के तेनुआ असनहरा गांव के महुरिया टोला में पूजा (23) की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। साड़ी के फंदे से लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पति राममनि ने बताया कि पूजा ने कहा था कि पायल टूट गई है, बनवा दीजिए। इसी बात से वह नाराज थी। बृहस्पतिवार की सुबह पत्नी खाना बनाई और पति खाकर बगल झलरिहवा गांव अपनी ननिहाल चला गया। ननिहाल में नेवासा (पाही) था।
विज्ञापन
दोपहर करीब 11 बजे लौटा तो कमरा बंद था। भीतर देखा तो साड़ी के बने फंदे में पूजा का गला कसा था। कुछ ही देर में पूरे गांव में बात फैल गई। उसी बीच सोनहा पुलिस को जानकारी मिली। हल्का के दरोगा संजय कुमार व सिपाही राधेश्याम यादव के अलावा फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दो वर्ष पहले शादी हुई थी। नायब तहसीलदार भानपुर कृष्ण कुमार मिश्र ने पंचनामा भरवाया।