फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman commits suicide for making tea in Gorakhpur

चाय पर बवाल: ड्यूटी से घर आए पति ने मांगी चाय, नाराज पत्नी ने नाले में कूदकर दे दी जान

Wed, 21 Jul 2021 05:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Jul 2021 05:58 PM IST
सार

 नाराज पत्नी घर से निकली और नाले में जाकर कूद गई। महिला को जब तक नाले से निकाला गया, उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
woman commits suicide for making tea in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सहजनवां थाना क्षेत्र व नगर पंचायत सहजनवां के वार्ड नंबर-5 सहबाजगंज मोहल्ले में मंगलवार की रात में पति-पत्नी के बीच चाय बनाने की बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना आगे बढ़ गया कि नाराज पत्नी घर से निकली और नाले में जाकर कूद गई। महिला को जब तक नाले से निकाला गया, उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोंडा जिले के थाना स्वामी नारायण छपिया निवासी विजय पाल सिंह गीडा में नौकरी करते हैं। वे परिवार समेत सहजनवां कस्बे के वार्ड नंबर पांच सहबाजगंज में पत्नी व दो बच्चों समेत किराए के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब आठ बजे विजयपाल ड्यूटी से घर लौटे तो पत्नी आंचल सिंह (35) को चाय बनाने को कहा। आसपास के लोगों का कहना है कि चाय बनाने की बात से शुरू हुआ यह आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि रात में करीब 10 बजे महिला अपने आवास से करीब 50 मीटर दूर नाले में कूद गई। जानकारी होने पर पहुंची सहजनवां पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ राज प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की नाले डूबने से मृत्यु होने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed