फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman commits suicide by train with her three children in Gorakhpur

तीन बच्चों के साथ महिला ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, 10 साल पहले किया था प्रेम विवाह

Tue, 05 May 2020 01:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 May 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by train with her three children in Gorakhpur
महिला ने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिपराइच इलाके के ग्राम उनौला अव्वौल निवासी पूजा (35) व उसके तीन बेटियों का क्षत विक्षत शव सोमवार की रात घर के समीप उनौला रेलवे स्टेशन आउटर सिग्नल स्थित ट्रैक पर मिला।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला आत्महत्या मान रही है तो वहीं मायके के लोगों ने संदेह जाहिर किया है। मृतिका की मां गुड्डी देवी ने बताया कि चारों मृतकों में सिर्फ सिमरन का सिर दिखा। बाकी का नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक,  उनौला अव्वौल निवासी अजय निषाद ने गांव की लड़की पूजा से करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। शुरू में संबंध ठीक रहे। महिला की तीन पुत्रियां 9 वर्ष की सारिका, 7 वर्ष की सिमरन और 5 वर्ष की सौम्या पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में दोनों में संबंध धीरे-धीरे बिगड़ गए। पति शराब भी पीता था। चर्चा यह भी है कि पति पत्नी के चाल चलन को लेकर शक कर रहा था। वह गांव में मजदूरी करता करता है। पति व लड़की पक्ष को घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई।


इंस्पेक्टर प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि रात में डाग स्क्वॉड को बुलाया गया था। मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed