{"_id":"60ae60448ebc3e384c6a95ad","slug":"woman-beaten-to-death-and-four-injured-in-child-dispute-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बच्चों के विवाद में महिला को पीटकर मार डाला, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: बच्चों के विवाद में महिला को पीटकर मार डाला, चार घायल
Wed, 26 May 2021 08:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 May 2021 08:20 PM IST
सार
पुलिस ने महिला के पुत्र की तहरीर पर छह के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या, मारपीट, बलवा का केस दर्ज किया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के समदार बुजुर्ग गांव में मंगलवार की रात बच्चों के विवाद में दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी डंडे से मारपीट कर ज्ञांती देवी को बुरी तरह से घायल कर दिया गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मारपीट में मृतक महिला के तीन बेटों को भी चोट लगी है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बेटे बलिराम की तहरीर पर दूसरे पक्ष की महिला समेत छह नामजद पर गैर इरादतन हत्या, मारपीट, बलवा की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र समदार बुजुर्ग निवासी संतोष गौड़ पुत्र नारायण और पट्टीदार चंद्रशेखर पुत्र रामपत गौड़ के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर मंगलवार की सुबह विवाद हो गया था। आरोप है कि चंद्रशेखर शिकायत लेकर संतोष के घर गए। इसी दौरान संतोष पक्ष के लोगों ने चंद्रशेखर (26) को मारपीट कर घायल कर दिया।
चंद्रशेखर के भाई बलिराम (17) और दिलीप गौड़ (22) वहां पहुंचे और उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इसके उपरांत दोनों पट्टीदारों में पुन: विवाद होने लगा। बीच-बचाव करने ज्ञांती देवी (55) पत्नी रामपत गौड़ पहुंचीं, जिसमें उन्हें भी गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
परिजन उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भटहट ले गए। वहां के चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने ज्ञांती देवी को मृत घोषित कर दिया। मारपीट में घायल चंद्रशेखर की हालत गंभीर है। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
वहीं ज्ञांती के दूसरे पुत्र दिलीप, नाती विशाल और भतीजी माधुरी का सिर फट गया है, जिनका उपचार कराया गया है।