{"_id":"60c72b6a8ebc3ea5dd03b6ca","slug":"woman-attack-on-man-after-came-in-room-midnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: आधी रात को पड़ोसी महिला के कमरे में घुसा युवक, लहूलुहान होकर लौटा वापस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: आधी रात को पड़ोसी महिला के कमरे में घुसा युवक, लहूलुहान होकर लौटा वापस
Mon, 14 Jun 2021 08:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Jun 2021 08:35 PM IST
सार
महिला ने अपने घर में घुसे युवक को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : shutterstock.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां झंगहा इलाके के दुबौली गांव में रविवार की रात करीब एक बजे घर में घुसे पड़ोस के युवक पर महिला ने चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद लहूलुहान युवक शोर मचाते हुए छत पर पहुंचा। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
महिला पर पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। वहीं घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी युवक दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसा था।
जानकारी के मुताबिक, झंगहा के दुबौली गांव निवासी उमालाल चौहान (40) के पड़ोस में ही रंचना नाम की महिला रहती है। बताया जा रहा है कि पहले दोनों के बीच अच्छी बातचीत थी। किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। महिला रंचना के पति नरेंद्र बाहर रहते हैं। इस वजह से वह घर पर अकेली ही रहती हैं और आत्मरक्षा के लिए तकिए के नीचे रोजाना चाकू लेकर सोती हैं।
विज्ञापन
रविवार की रात में करीब एक बजे छत के रास्ते उनके घर में पड़ोसी उमालाल घुस गए। खटपट की आवाज होने पर रंजना की नींद खुल गई और उन्होंने चाकू से वार कर दिया। लहूलुहान उमालाल चीख पड़े और उलटे पांव छत के रास्ते ही अपनी छत पर जाकर शोर मचाने लगे। रात में शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब रंचना घर से फरार हो गई थी लेकिन फिर पुलिस ने खोजकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल के भतीजे प्रशांत की तहरीर पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।
वहीं रंचना का कहना है कि उमालाल उनके घर में दुष्कर्म के इरादे से घुसे थे। घटना की असल वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। थानेदार संजय मिश्रा ने बताया कि असल वजह की जांच की जा रही है। हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर आरोपी महिला को जेल भेजा गया है। चाकू बरामद कर लिया गया है। गले पर गहरा जख्म होने से उमालाल का बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। उमालाल संविदा बिजली कर्मचारी हैं। उनकी तैनाती के पास ही गजाईकोल उपकेंद्र पर है। वह तीन बच्चों के पिता हैं। घटना के समय पत्नी और बच्चे घर में सोए हुए थे।