{"_id":"5f92e87d577ff0314673132d","slug":"woman-alligence-on-step-father-to-child-murder-and-sexul-assult","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बच्ची का दफनाया हुआ शव बरामद, पत्नी ने पति पर लगाया हत्या व दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बच्ची का दफनाया हुआ शव बरामद, पत्नी ने पति पर लगाया हत्या व दुष्कर्म का आरोप
Fri, 23 Oct 2020 08:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Oct 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गुरुवार की रात में खड्डा थानाक्षेत्र में जिस तीन वर्षीय बच्ची की हत्या की आशंका जताई गई थी, उसका शव पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया। उसकी मां ने दूसरे पति पर दस दिन पहले बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। अभी मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
खड्डा थानाक्षेत्र की एक महिला ने गुरुवार की रात पुलिस को सूचना दी कि तीन साल की बेटी की दूसरे पति ने हत्या कर दी है। शव को कहीं छिपा दिया है। पुलिस पहुंची, लेकिन न तो बच्ची का पता चला और न ही आरोपी घर पर मिला। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया बाइक से गिरने से बच्ची की मौत हो गई थी। शव को गांव के बगल से गुजर रही नहर की पटरी के किनारे गड्ढा खोदकर दबाया गया है। शुक्रवार को एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गड्ढे से शव बरामद किया।
विज्ञापन
बेटी के साथ दुष्कर्म का लगाया था आरोप
शव देखकर दहाड़ मारकर रो रही महिला ने दूसरे पति पर 10 दिन पहले बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। उसका कहना था कि उस दिन पति ने लोकलाज का भय दिखाकर उसे चुप करा दिया था।
खड्डा के एसओ आरके यादव का कहना है कि बच्ची का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी मां ने हत्या सहित कई आरोप लगाए हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
एसपी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही स्थिति का पता चल सकेगा। आरोपी ने दुर्घटना में मौत की बात कही है। जबकि मां हत्या का आरोप लगा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पति को छोड़ा, लेकिन बेटी साथ ले आई थी
मृत बच्ची के मां की पहली शादी कसया थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसका कहना है कि बेटी के जन्म के बाद पति का व्यवहार खराब होने पर वह मायके चली गई। बाद में पति से संबंध टूट गया। मायके वालों ने खड्डा थानाक्षेत्र के दो बच्चों के एक युवक से उसकी दूसरी शादी करा दी। दो साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। दो माह पहले दूसरी शादी हुई तो बच्ची भी मां के साथ आ गई थी।