{"_id":"618cbf967a90c044c40900f8","slug":"uncle-killed-nephew-by-javelin-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, चाचा ने भतीजे की भाला घोंपकर ले ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, चाचा ने भतीजे की भाला घोंपकर ले ली जान
Thu, 11 Nov 2021 12:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:30 PM IST
सार
आरोप है कि विवाद के बाद नाराज चाचा ने भतीजे पर भाले से वार कर दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ किया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के भैंसही गांव में बुधवार की देर शाम मामूली बात को लेकर एक युवक का गांव के ही रिश्ते के चाचा से विवाद हो गया। इसी दौरान नंद लाल पर पट्टीदारी के चाचा ने भाला से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बनकटा थाना क्षेत्र के भैंसही गांव निवासी नंद लाल उर्फ धुनराजभर (27) का शाम को गांव के ही पट्टीदारी के चाचा मिथिलेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान नंदलाल पर भाला से वार कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नंदलाल को परिजनों के सहयोग से सीएचसी भाटपार रानी पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां आधी रात को युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।