फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth dies under suspicious circumstances; found unconscious near Namo Bharat station.

Ghaziabad News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नमो भारत स्टेशन के समीप अचेत मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances; found unconscious near Namo Bharat station.
मोदीनगर। मृतक जितेंद्र सिसोदिया का फाइल फोटो
मोदीनगर। नगर की महेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय जितेन्द्र सिसौदिया उर्फ राजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह नमो भारत ट्रेन के नार्थ स्टेशन के समीप अचेत अवस्था में मिले थे। परिजनों ने घर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन

जितेन्द्र अपनी मां शांति देवी और पिता मानसिंह के साथ रहते थे। उनकी पत्नी सीमा और बेटी वर्षा मायके में हैं। शांति देवी ने बताया कि जितेन्द्र शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दोस्त के साथ गए थे। दोपहर करीब दो बजे उनके अचेत मिलने की सूचना मिली। सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि जितेन्द्र शराब का आदी था। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed