फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Valuables stolen from luxury store in Zirakpur; manager suspected.

Mohali News: जीरकपुर के लग्जरी स्टोर से कीमती सामान चोरी, मैनेजर पर संदेह

Sat, 22 Aug 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Valuables stolen from luxury store in Zirakpur; manager suspected.
जीरकपुर। ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट स्थित फिनेस द लग्जरी स्टोर से रेडीमेड कपड़ा, आयातित फैब्रिक, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य स्टोर सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है। स्टोर मालिक अरविंद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने स्टोर मैनेजर मोहिना दीवानी उर्फ डिंपी की भूमिका को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 20 अगस्त को मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 10 अगस्त की सुबह कर्मचारी सिया और मंजू ने स्टोर का शटर खोला तो ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर बड़ी मात्रा में सामान गायब था। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक 200 से अधिक रेडीमेड ड्रेस, करीब 15 हजार मीटर आयातित कपड़ा, दो एसी, लैपटॉप-कंप्यूटर सिस्टम, साउंड सिस्टम, शीशे, फर्नीचर, स्टोर फिक्स्चर और कपड़ों के सैंपल सहित अन्य सामान गायब मिला। वास्तविक नुकसान का पता स्टॉक रजिस्टर और बिलों के मिलान के बाद चलेगा।
विज्ञापन


सुरक्षा गार्ड ने मैनेजर को सामान ले जाते देखा
शिकायत में कहा गया है कि सुरक्षा गार्ड ने मैनेजर को 9 अगस्त की शाम स्टोर के आसपास देखा था। पूछताछ करने पर उसने कथित तौर पर स्टोर की जगह बदलने की बात कही। बाद में कर्मचारियों ने मैनेजर के फ्लैट की जांच की, जहां कुछ सामान स्टोर से संबंधित प्रतीत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों के दस्तावेजों वाला लैपटॉप और फाइल भी गायब
चोरी हुए लैपटॉप और कंप्यूटर में स्टॉक व कारोबारी रिकॉर्ड था। कर्मचारियों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खातों और वेतन संबंधी जानकारी वाली फाइल भी गायब है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मैनेजर की गतिविधियों और सामान की बरामदगी को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed