{"_id":"5fe7265a8ebc3e3b884c9b54","slug":"two-indians-arrested-with-fake-indian-rupee-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में भारतीय मुद्रा के साथ दो शख्स गिरफ्तार, जांच में निकला 'नकली नोट'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नेपाल में भारतीय मुद्रा के साथ दो शख्स गिरफ्तार, जांच में निकला 'नकली नोट'
Sat, 26 Dec 2020 05:32 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Dec 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
नेपाल पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल मोरंग पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान भारतीय नकली मुद्रा के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारतीय नंबर की बाइक भी बरामद की गई है। दोनों युवक भारतीय नकली मुद्रा को नेपाल में चलाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात नेपाल मोरंग पुलिस रंगेली नगर पालिका के पास भारत से आने वालों को जांच कर रही थी। इस दौरान सीमासील होने के बाद भी बाइक से नेपाल में भ्रमण कर रहे थे।
विज्ञापन
यह देखकर पुलिस कर्मियों को संदेह हुआ तो दोनों युवकों की तलाशी ली। इस दौरान 100 और दो सौ रुपये भारतीय मुद्रा के 17 हजार नकली मुद्रा बरामद हुआ।
मोरंग पुलिस डीएसपी राजनथापा ने बताया कि पुलिस को विशेष जानकारी मिली थी कि कुछ व्यक्ति नकली भारतीय मुद्रा नोटों के साथ भारत से नेपाल आ रहे हैं। उसी सूचना के आधार पर एरिया पुलिस कार्यालय से तैनात एक दल, रंगेली 8 के पास मोटरसाइकिल की जांच की।
विज्ञापन
जांच के दौरान, चालक कुंदन मंडल उर्फ बुका चोपड़ा और शिवरंजन सिंह निवासी बिहार के पास करीब 17 हजार के नकली भारतीय नोट मिले। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।