{"_id":"5f5cc7ca8ebc3e4c974b38d6","slug":"two-girl-kidnapped-and-molested-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: दो किशोरियों का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया: दो किशोरियों का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 12 Sep 2020 06:36 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Sep 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दो किशोरियों का अपहरण कर एक युवक और दो किशोरों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों किशोरियों को हाटा क्षेत्र के एक गांव से बरामद कर लिया। अपहरण का केस दर्ज कर दोनों किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गौरीबाजार इलाके के एक गांव की रहने वाली दो किशोरियां कक्षा नौ में पढ़ती हैं। तीन सितंबर को एक युवक महिला के साथ आया और दोनों किशोरियों को जबरन साथ लेकर चला गया। रास्ते में उसके दो साथी मिले। तीनों ने मिलकर किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर लोगों के पहुंचने से पहले ही दोनों किशोरियों को लेकर हाटा चले गए।
विज्ञापन
पूर्व के थाना प्रभारी को पीड़ितों ने तहरीर दी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। नए थाना प्रभारी अश्वनी राय को जानकारी मिली तो उन्होंने जांच शुरू की। दोनों किशोरियों को शुक्रवार की देर शाम हाटा इलाके के एक गांव से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी और उस परिवार के लोग फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने अशोक प्रसाद, जैमुद्दीन और अमरजीत के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। दोनों किशोरियों को शनिवार को मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया, लेकिन चिकित्सक के न होने से उन्हें आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है।
गौरीबाजार थाने के प्रभारी अश्वनी राय ने बताया कि किशोरियों के अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।