{"_id":"626d1af294039567977bb44c","slug":"two-accused-arrested-for-kidnapping-and-robbing-retired-teacher-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रिटायर शिक्षक को अगवा कर लूट करने के दो आरोपी गिरफ्तार, सीसी टीवी में हुआ था कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: रिटायर शिक्षक को अगवा कर लूट करने के दो आरोपी गिरफ्तार, सीसी टीवी में हुआ था कैद
Sat, 30 Apr 2022 04:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Apr 2022 04:48 PM IST
सार
अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस व सीसी कैमरा फुटेज से बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के कैंट इलाके के गुरुंग तिराहा से रिटायर शिक्षक को अगवा कर 50 हजार रुपये की लूट करने के आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे की मदद से पहचान कर कूड़ाघाट के पास से पकड़ा। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल जीप और 45 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुशीनगर जिले के कसया इलाके के कनखोरिया गांव निवासी उमेश चौहान और चेगौना सुमाली गांव निवासी अहमद के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि सिंघड़िया गैस गोदाम गली निवासी रिटायर शिक्षक हरिहर प्रसाद तिवारी 28 अप्रैल 2022 को कूड़ाघाट स्थित पीएनबी से 50 हजार रुपये निकाल कर गुरुंग तिराहा पर आटो का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान जीप सवार दो बदमाशों ने घर छोड़ने का झांसा देकर उन्हें अगवा कर लिया। जान से मारने की धमकी देकर जेब में रखे रुपये निकालकर कुसम्ही जंगल में गाड़ी से नीचे फेंककर फरार हो गए। हरिहर प्रसाद ने जीप के नंबर प्लेट का अंतिम चार अंक नोट कर लिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर कैंट पुलिस ने छानबीन की। शुक्रवार को थाने पहुंचे रिटायर शिक्षक ने तहरीर दी। अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस व सीसी कैमरा फुटेज से बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।