फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three youths of chain robbing gang arrested in Gorakhpur

कामयाबी: चेन लूटने वाले गिरोह के तीन युवक गिरफ्तार, एक साथ पांच घटनाओं का हुआ पर्दाफाश

Tue, 06 Jul 2021 09:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Jul 2021 09:07 PM IST
सार

आरोपी चोरी की वारदात भी कबूले, सोने की चेन, गांजा और नकदी बरामद, रामगढ़ताल पुलिस को मिली कामयाबी।

विज्ञापन
Three youths of chain robbing gang arrested in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके में महिला से हुई चेन लूट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चेन लूट की दो घटनाओं के अलावा चोरी और नशीले पदार्थ के तस्करी की बात भी कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सोने की चेन, एक मोबाइल, 100 ग्राम गांजा व तीन हजार रुपये नकदी बरामद की है। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट को पेश किया जहां से जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

 
आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल के गेहुंआसागर निवासी नफीश, माजिद और धर्मशाला बाजार निवासी रवि गौड़ के रूप में हुई है। एसपी सिटी सोनम कुमार व सीओ कैंट राहुल भाटी ने मंगलवार को पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि रामगढ़ताल इलाके के तारामंडल में सब्जी खरीदने गई महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। इसके बाद ही कैंट इलाके में भी एक घटना हुई थी। पुलिस टीम को घटनाओं के अनावरण के लिए लगाया गया था। इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह, उप निरीक्षक अभिनव मिश्रा को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि चिड़ियाघर के बाद संदिग्ध युवक खड़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सूचना आते ही पुलिस टीम वहां पहुंच गई और आरोपितों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से गांजा बरामद होने के बाद पुलिस को संदेह हो गया। थाने लाकर पूछताछ करने पर चेन स्नेचिंग, चोरी जैसी घटनाओं में शामिल होना स्वीकारा है। पुलिस ने पांच घटनाओं का पर्दाफाश किया है। पता चला है कि इसके पहले भी यह चोरी में जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed