फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three year girl molested by old man in Gorakhpur

शर्मनाक: तीन साल की बच्ची की आपबीती सुनकर मां का फट गया कलेजा, बोली- उसे भी हो फांसी

Sat, 07 Mar 2020 02:06 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Mar 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
three year girl molested by old man in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके के एक गांव में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी श्रवण निषाद ने खेत में गई बच्ची को अकेला पाकर वारदात की है।

विज्ञापन


पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 50 वर्षीय आरोपित की पत्नी की मौत हो चुकी है और उसकी कोई औलाद नहीं है। जानकारी के मुताबिक, 6 दिन पहले तीन साल की बच्ची अपने ननिहाल में आई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को आसपास के बच्चों के साथ प्राथमिक विद्यालय में गई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह प्राथमिक विद्यालय के पीछे खेत में गई थी। आरोप है कि वहां आरोपित श्रवण ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर से गुजर रही गांव की एक महिला की नजर जब खेत में बदहवास रो रही बच्ची पर पड़ी तो उसने घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची ने मां से पूरी घटना बताई, ये सुनकर मां को सदमा लग गया। उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी और कहा कि इस आरोपी को भी फांसी होनी चाहिए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सीओ भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने भी थाने पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया।

एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मां की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


फांसी तक की सजा का प्रावधान
12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा में फांसी तक की सजा का प्रावधान है। निर्भया कांड के बाद इस कानून के तहत सजा में बदलाव किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed