फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three arrested including a woman in the name of being sent abroad

फर्जी वीजा और पासपोर्ट बनाकर विदेश भेजने के नाम पर करते थे ठगी, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2020 08:44 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Feb 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including a woman in the name of being sent abroad
सांकेतिक तस्वीर।

विदेश भेजने के नाम पर सैकड़ों बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी के तीन कर्मचारियों को एसआईटी ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें कंपनी की महिला कंप्यूटर ऑपरेटर चौरीचौरा के रामूडीहा निवासी माधुरी सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अजय तिवारी और झंगहा के जंगल रसूलपुर निवासी शिवबदन शामिल हैं।

विज्ञापन


एसआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर रामभवन यादव ने चौरीचौरा थाने में बताया कि सोनबरसा बाजार स्थित गोल्डेन लाइन कार्पोरेशन के लोगों ने गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और महराजगंज के करीब तीन सौ लोगों से विदेश में नौकरी के नाम पर करोड़ों की वसूली की। इसके बाद सभी दफ्तर में ताला बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन


15 फरवरी को ठगी के शिकार कई बेराजगार युवक कंपनी के दफ्तर पहुंचे और तोड़फोड़ कर हाइवे पर जाम लगा दिया था। जिसके बाद पुलिस ने रविवार को संग्रामपुर निवासी नितिन श्रीवास्तव की तहरीर पर कंपनी के रजनीश पाठक, सहायक कमल किशोर, सुमन, माधुरी, शुभम, अजय तिवारी व दो अज्ञात पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने जांच के लिए एसआईटी बनाई थी। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपितों माधुरी, अजय और शिवबदन को गिरफ्तार कर लिया। अन्य फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी के अलावा इंस्पेक्टर चौरीचौरा राजू सिंह, सोनबरसा चौकी इंचार्ज विशाल शुक्ला, एसआई धीरेंद्र राय सहित नौ पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed