{"_id":"5fc6381d8ebc3e91b6411e04","slug":"tent-business-man-body-found-on-hanging-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टेंट व्यापारी का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टेंट व्यापारी का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Tue, 01 Dec 2020 06:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, महाबीर छपरा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, महाबीर छपरा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Dec 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र के महाबीर छपरा स्थित दुकान में मंगलवार की सुबह टेंट व्यापारी शेषनाथ यादव (35) का शव फंदे से लटकता मिला। मंगलवार की सुबह दुकान पर एक ग्राहक के पहुंचने पर उसने शव देखा और फिर आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, बेलीपार क्षेत्र के जंगल दयाल गांव के लालपुरा टोला निवासी जोखन यादव का बेटा शेषनाथ यादव महाबीर छपरा में अमन टेंट हाउस नाम से दुकान चलाता था। सोमवारंकी रात शादी के कार्यक्रम में बुक अपने साइट पर वह गया था और वहां से फुर्सत मिलने पर वह एक कर्मचारी के साथ देर रात दुकान पर पहुंचा।

Trending Videos
कर्मचारी को घर भेजने के बाद वह दुकान पर ही सो गया। सुबह एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा तो शटर बंद न देख आवाज लगाया। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने शटर उठा दिया। अंदर का नजारा देख वह अवाक रह गया। शेषनाथ का शव छत की कुंडी से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटक रहा था। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए।
उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से नीचे उतरवाई। मृतक के चाचा जीतन यादव की तहरीर मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जाहिर की है।
बेलीपार पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शेषनाथ चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई दुबई में रहता है। दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है।