{"_id":"5e4f9c0c8ebc3ef3a147f703","slug":"teenager-girl-dead-body-found-in-suspicious-condition-in-peppeganj-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पीपीगंज में साड़ी से लिपटा मिला किशोरी का शव, इलाके में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: पीपीगंज में साड़ी से लिपटा मिला किशोरी का शव, इलाके में मचा हड़कंप
Fri, 21 Feb 2020 02:39 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज में एक किशोरी का शव बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। किशोरी का शव साड़ी में लिपटा हुआ मिला है, हालांकि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय लोग इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि ये मृतक किशोरी कहीं नाबालिक मां तो नहीं थी? जिसकी तलाश पुलिस को कई दिनों से थी। गौरतलब है कि 31 जनवरी को एक नवजात बच्ची का शव पीपीगंज इलाके के एक गांव की झाड़ी में मिला था।
विज्ञापन
अज्ञात शव होने की वजह से चार फरवरी को पोस्टमार्टम हुआ था। पोस्टमार्टम के समय ही स्पष्ट हो गया था, करीब एक हफ्ते पहले उस शिशु को मारा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सिर पर तीन इंच से गहरा घाव था। बगल में कट के निशान भी थे, जिससे वह कोमा में चली गई थी और उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
थानेदार पीपीगंज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। थानेदार की तहरीर पर केस दर्ज होने का तर्क देते हुए सीओ ने कैंपियरगंज एसओ को विवेचना सौंपी है। वहीं पुलिस कई दिनों से नाबालिग मां की तलाश में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें...
'बेरहमी से पटककर मारी गई थी नवजात बच्ची, पुलिस चाहे तो चंद घंटे में कर सकती है घटना से पर्दाफाश'