{"_id":"5f758c546b0def5c7759b168","slug":"teacher-nivedita-murder-case-news-update-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका हत्याकांड: प्रॉपर्टी विवाद में ही वारदात की आशंका, पुलिस जुटा रही साक्ष्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिक्षिका हत्याकांड: प्रॉपर्टी विवाद में ही वारदात की आशंका, पुलिस जुटा रही साक्ष्य
Thu, 01 Oct 2020 01:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के सेंट जॉन्स चर्च गली में शिक्षिका डेविना उर्फ निवेदिता मेजर की गोली मारकर हत्या के मामले की जांच में जुटी पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। अभी तक मिली जानकारियां प्रॉपर्टी विवाद में ही वारदात की ओर इशारा कर रही हैं। उधर, शूटरों का फोटो जारी होने के बाद कई लोगों ने पुलिस से संपर्क कर जानकारियां दी हैं। जिसके आधार पर पुलिस शूटरों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बीते 20 सितंबर को शिक्षिका और उनकी बेटी को गोली मारी गई थी। पुलिस प्रॉपर्टी विवाद, लूट की कोशिश या फिर प्रेम संबंध में वारदात के एंगल पर जांच में जुटी है। पुलिस अब प्रॉपर्टी विवाद की ओर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
इस मामले के पर्दाफाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। पुलिस ने शूटरों की फोटो जारी कर सुराग देने वालों को इनाम देने की घोषणा की थी। इसके बाद शूटरों के बारे में भी कई जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं। पुलिस इसके आधार पर शूटरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
एसएसपी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। कई सुराग भी हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।