{"_id":"61f8e0083f7f220db45d3155","slug":"tantrik-molesting-a-woman-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: गोद भरने का झांसा देकर तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: गोद भरने का झांसा देकर तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
Wed, 02 Feb 2022 11:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:55 AM IST
सार
। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और तांत्रिक की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नि:संतान महिला को गोद भरने की उम्मीद बंधाकर, पूजा करवाने घर आए तांत्रिक ने उससे दुष्कर्म किया। घटना, सोमवार को सिकरीगंज इलाके के एक गांव में घटी। तांत्रिक के कब्जे से छूटने पर महिला ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस ने उसे मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आरोपी विनोद कुमार, संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र का रहने वाला है। संतान पाने की उम्मीद में पीड़िता आरोपी तांत्रिक के संपर्क में आई। दरअसल, विवाह होने के कई साल बाद भी उसकी गोद हरी नहीं हुई। पति ने डॉक्टर की सलाह ली, दवा चल ही रही थी कि किसी परिचित ने इस तांत्रिक के बारे में जानकारी दी। दो महीने पहले संतान की आस में पति तांत्रिक के पास पहुंच गया। कथित तांत्रिक विनोद ने उसे अपनी लच्छेदार बातों में फंसा लिया। भरोसा दिया कि वह उसे संतान सुख जरूर दिला देगा। तांत्रिक ने घर पर आकर एक पूजा करने की बात कही।
विज्ञापन
सोमवार को तांत्रिक, इसी पूजा को करने पीड़िता के घर पहुंचा था। इस दौरान उसने कुछ सामान लेने के बहाने, पति को बाजार भेज दिया। पीड़िता के सास-ससुर से बोला कि पूजा के वक्त केवल महिला ही रह सकती है। लिहाजा, सास-ससुर भी बाहर चले गए। महिला को अकेले पाकर तांत्रिक ने जाल फैलाया। तरह-तरह की बाजीगरी दिखाते हुए, आखिर उसने महिला को दबोच लिया।
विज्ञापन
महिला जब तक असलियत समझ पाती, वह तांत्रिक के चंगुल में फंसकर बेबस हो चुकी थी। महिला रोती-कलपती, चीखती-चिल्लाती रही, दरवाजा बंद होने की वजह से आवाज बाहर जा नहीं पाई। किसी तरह महिला भागकर कमरे से बाहर आई और चिल्लाने लगी। देखते ही देखते, वहां गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। माजरा समझते ही लोगों ने तांत्रिक को धर दबोचा और उस पर जमकर हाथ साफ किया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।