फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   stone pelting on police in land dispute at kushinagar

कुशीनगर: जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, सूचना पर पहुंची पुलिस पर किया पथराव

Tue, 05 Jan 2021 08:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Jan 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
stone pelting on police in land dispute at kushinagar
भीड़ को भगाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के अमवादीगर गांव के भरपटिया टोला में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची। वहां विवाद कर रहे कुछ लोगों की पुलिस से भी कहासुनी हो गई। इसके बाद पुलिस ने लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया, जिस पर उन लोगों की तरफ से ईट-पत्थर भी फेंके गए।

विज्ञापन


इस घटना में लगभग आठ लोग घायल हो गए। दो-तीन पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी और सीओ तमकुहीराज पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से कुल 27 लोगों के खिलाफ शांतिभंग करने पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस गांव की रहने वाली संपतिया देवी पत्नी चंचल और दूसरे पक्ष में जमीन को लेकर विवाद हो गया। दोपहर में करीब 12 बजे विवादित भूमि पर पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है कि करीब एक एकड़ जमीन को लेकर मंडलायुक्त के न्यायालय में मुकदमा लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद कर रहे लोगों को पुलिस ने लोगों को खदेड़ना शुरू किया तो लोग भी ईट-पत्थर फेंकने लगे। इसके चलते राजू गुप्ता, बच्चा यादव, सावित्री देवी, कपिल गुप्ता, बबलू, राकेश यादव, चंद्रशेखर, महावीर सहित गांव के लगभग आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। इस घटना में दो-तीन कांस्टेबल को भी हल्की चोटें आईं।

 

24 पर दर्ज किया मुकदमा

इस घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह और सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने महिला के पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष के 24 लोगों पर शांति भंग करने पर मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर पुलिस तैनात की गई है। एएसपी ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दस वर्षों से चल रहा है जमीन का विवाद
अमवादीगर गांव के भरपटिया टोला के कुछ लोगों ने बताया कि सरजू पुत्र बंशी के नाम से जमीन पहले से थी। वर्ष 2011 में सरजू की मृत्यु हो गई। उनकी कोई संतान नहीं थी। उसके बाद गांव की रहने वाली संपतिया देवी पत्नी चंचल के नाम से उसी वर्ष वसीयत करा ली गई।

वहीं जब इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को हुई तो वह भाग दौड़कर वसीयत निरस्त करा दिए। लेकिन वर्ष 2017 में संपतिया की तरफ से पुन: वसीयत करा लिया गया। तब से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। जमीन कब्जा करने को लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। आरोप है कि संपतिया देवी की तरफ से फर्जी तरीके से वरासत करा लिया गया था। यह मामला कमिश्नर के न्यायालय में लंबित है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed