{"_id":"5f0448fdb1de2b4c26786986","slug":"son-killed-father-after-minor-dispute-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात से नाराज हुआ बेटा, पिता को ईंट से कूच-कूच कर उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मामूली बात से नाराज हुआ बेटा, पिता को ईंट से कूच-कूच कर उतार दिया मौत के घाट
Tue, 07 Jul 2020 03:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Jul 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार तड़के सुबह एक पिता को उसके छोटे बेटे ने ईंट और लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद घर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
ग्राम नयनहा निवासी राम नारायण गिरी और उसके छोटे पुत्र धर्मेंद्र गिरी के बीच सोमवार की रात्रि किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। मंगलवार को तड़के 3 बजे धर्मेंद्र गिरी अचानक उग्र हो गया और पिता को ईंट व लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या के बाद हत्यारा पुत्र घर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोग पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और हत्या में प्रयुक्त खून लगा ईंट व लकड़ी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने बताया कि मृतक के भाई जयराम गिरी के नामजद तहरीर पर पुत्र धर्मेंद्र गिरी और उसकी पत्नी शिल्पी देवी के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। हत्यारे की तलाश की जा रही है।